आस्था

दुल्हन संग घर लौटे IITian बाबा, प्रेमानंद महाराज को लेकर कही बड़ी बात

IITian Baba On Premanand Maharaj: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान IITian बाबा (IITian Baba) के नाम से देशभर में चर्चा का केंद्र बने अभय सिंह (Abhay Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह आध्यात्मिक नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी है. सादगी और अलग पहचान के लिए जाने जाने वाले अभय सिंह ने अब शादी कर ली है और अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है. उनकी शादी की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों और स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है.

शादी के बाद अभय सिंह पहली बार अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ हरियाणा के झज्जर स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस मौके पर गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज को लेकर क्या कहा?

एक इंटरव्यू में अभय सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर “श्री यूनिवर्सिटी” शुरू करने की योजना बना रहे हैं. यह यूनिवर्सिटी भक्ति, योग और साधना पर आधारित होगी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्तर के लोगों के लिए खास तरह की साधनाएं तैयार की गई हैं, ताकि नए लोग भी आसानी से आध्यात्म को समझ सकें.

IITian बाबा ने यह भी बताया कि इस यूनिवर्सिटी में हर विषय के लिए अलग गुरु होंगे. उदाहरण देते हुए उन्होंने प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को भक्ति का विशेषज्ञ और सद्गुरु को योग क्रिया का विशेषज्ञ बताया. अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका ने बताया कि फिलहाल साधनाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं और लोग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आश्रम बनाने में अभी समय लगेगा.


ये भी पढ़ें: ‘जासूस’ चप्पल का कमाल! पत्नी को लगा था, नहीं चलेगा पता, पति के GPS ने कर दिया बड़ा खुलासा


कौन है बाबा की दुल्हन?

IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका कर्नाटक के बैंगलोर की रहने वाली हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. अभय सिंह ने बताया कि दोनों की मुलाकात पिछले साल शिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र में हुई थी. वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई. इस साल शिवरात्रि के मौके पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब साथ मिलकर आध्यात्म के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago