देश

West Bengal Election 2026: प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह 9 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया,

“प्रधानमंत्री मोदी के अब तक तय हुए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अप्रैल को वह पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल, बीरभूम जिले के सूरी और पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक के बाद एक तीन बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं.”

राज्य समिति के सदस्य ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी तीन चुनावी रैलियों मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर, पूर्वी बर्दवान जिले के कटवा और दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में संबोधित करने वाले हैं.

उन्‍होंने कहा,

“प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में रात बिताएंगे. अगले दिन, यानी 12 अप्रैल को वह सिलीगुड़ी शहर में एक रोड शो में हिस्सा लेने वाले हैं.”

इस महीने की शुरुआत में 5 अप्रैल को, प्रधानमंत्री ने राज्य में अपना चुनावी अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्होंने कूच बिहार जिले के कूच बिहार शहर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था.

राज्य समिति के सदस्य ने कहा कि योजना के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कुल 14 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें उनकी रैलियां और रोड शो शामिल हैं.

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच मुकाबला

उनका आखिरी कार्यक्रम दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा, जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला वहां की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है. भवानीपुर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रैली और रोड शो का मिला-जुला रूप होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में दो चरणों के विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी, और दूसरे चरण में बाकी बची 142 सीटों पर चुनाव होंगे. परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! दिल्ली में अब मिलेगा घर का मालिकाना हक, जानें क्या है नया मास्टर प्लान

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 minute ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

27 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

27 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

44 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

58 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago