आस्था

Lal Kitab: लाल किताब से जानें काजल लगाने का सही तरीका, इन ग्रहों के बिगड़ने पर काजल से संवारें किस्मत

Lal Kitab: पुराने जमाने से ही गांवों और छोटे शहरों में काजल लगाने का रिवाज रहा है. आज भी गांव देहात में अधिकांश लोग शिशु को न केवल काजल लगाते हैं, बल्कि किसी भी तरह की बुरी बला से बचने के लिए उसके पास काजल की डिबिया भी रखते हैं. महिलाओं के लिए भी यह एक सौंदर्य प्रसाधन सामग्री है. आंखों में काजल उनकी सुंदरता में चार चांद लगाता है.

माना जाता है कि काजल से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. इसकी इसी खासियत को देखते हुए आधुनिक ज्योतिष में इसे सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है.

वहीं लाल किताब के अनुसार काजल के कुछ टोटके ऐसे हैं, जिनसे हमारी कई तरह की समस्याओं का समाधान हो सकता है. इसके अलावा काजल लगाने से कई तरह के ग्रह दोष भी दूर होते हैं. आइए जानते हैं काजल से किस तरह की समस्याओं में लाभ लिया जा सकता है.

मिलती है इन तीन ग्रहों के दुष्प्रभाव से राहत

राहु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना गया है. वहीं केतु का संबंध भूत-प्रेत और उपरी बाधाओं से है. जबकि शनि अगर सिर पर सवार हो जाएं तो हमेशा ही तनाव की स्थिति रहती है. ऐसे में इनसे बचने के लिए काजल और सूरमा को कहीं दूर ले जाकर खाली जगह पर जमीन के नीचे दबा दें. ऐसे मे इन तीनों ग्रह के अशुभ प्रभाव में कमी आने लगती है.

ये भी पढ़ें: Lal Kitab remedy: लाल किताब के ये उपाय दिलाएंगे आपको व्यापार में तरक्की

जानें बच्चों को काजल लगाने का सही तरीका

देखा जाता है कि नजर दोष से बचने के लिए लोग बच्चों के माथे पर काजल का टीका लगाते हैं. जबकि लाल किताब के अनुसार माथे पर टीका नहीं लगाना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को किसी तरह की नजर न लगे तो उसे ठीक कान के पीछे काजल का टीका लगाएं.

काजल से बंद होगी लड़ाई

परिवार में अगर सदस्यों के बीच बार-बार बिना वजह विवाद होता हो तो काजल का यह उपाय लाभ दिला सकता है. इसके लिए सबसे पहले बाजार से एक जटा वाला नारियल और काला कपड़ा ले आएं.

शनिवार के दिन प्रात:काल नारियल को काले वस्त्र में लपेट लें और उसपर काजल से बिंदी के आकार का 21 गोला बना लें. अब इसे अपने घर के बाहर किसी कोने में लगा दें.  इसके असर करते ही धीरे-धीरे परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बढ़ने लगेगा और घर में शांति बनी रहेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 seconds ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

33 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

38 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

38 minutes ago