आस्था

Janmashtami Bhog: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, कान्हा को लगाएं ये 5 भोग; मिलेगा पूजन का संपूर्ण फल

Janmashtami 2024 Lord Krishna Bhog: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा खास और दुर्लभ संयोग बना है. इसलिए, इस बार की जन्माष्टमी अत्यंत खास मानी जा रही है. पंचांग के मुताबिक, आज दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा. कहा जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था को उस वक्त भी ऐसा ही संयोग बना था. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त कान्हा की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं. पूजन के दौरन भागवान श्रीकृष्ण को उनका पसंदीदा भोग लगाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को किन चीजों का भोग लगाना शुभ रहेगा.

माखन-मिश्री का भोग

भगवान श्रीकृष्ण का पसंदीदा भोग माखन और मिश्री है. ऐसे में जन्माष्टमी के दिन उनकी पूजा के दौरान उन्हें माखन-मिश्री का भोग जरूर लगाएं. माना जाता है कि लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग अत्यंत प्रिय है.

पंजीरी का भोग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डडू गोपाल यानी श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग जरूर लगाना चाहिए. जन्माष्टमी के दिन धनिए की पंजीरी का भोग लगाना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि जन्माष्टमी के दिन पंजीरी का भोग लगाने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, कान्हा की पूजा के लिए मिलेगा इतना समय; जानें शुभ मुहूर्त, पूजन-विधि और मंत्र

मालपुए का भोग

जन्माष्टमी के दिन पूजन के बाद लड्डू गोपाल को मालपुए का भोग भी लगाया जाता है. शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि भगवान श्रीकृष्ण राधा-रानी के हाथों से बनाए हुए मालपुए अत्यंत प्रिय थे. कहा जाता है कि जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को मालपुए का भोग लगाने के हर मनोकामना पूरी होती है.

श्रीखंड का भोग

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को श्रीखंड का भी भोग लगाया जाता है. श्रीखंड दही से बनाया जाता है. गुजरात के द्वरका सहित कई अन्य राज्यों में भगवान श्रीकृष्ण को श्रीखंड का भोग लगाया जाता है. लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए श्रीखंड का भोग भी विशेष माना गया है.

मोहन भोग

मोहन भोग भगवान श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोगों में से एक है. मोहन भोग को गेहूं के आटे को गाय के शुद्ध घी में भूनकर उसमें पंचमेवा और मिश्री चूर्ण मिलाकर बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के दिन करें इन 4 चीजों का दान, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

Dipesh Thakur

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

5 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

10 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

26 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

40 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

41 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

44 minutes ago