Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Janmashtami 2024 Daan: जन्माष्टमी पर आज करें इन 4 चीजों का दान, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

Janmashtami 2024 Daan: जन्माष्टमी के दिन दान का विशेष धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से तरक्की के द्वार खुलते हैं.

Janmashtami 2024 Daan

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Janmashtami 2024 Daan: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर्ष और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में इस दिन नटखट गोपाल का जन्म हुआ था. यही वजह है कि भादो कृष्ण अष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है. जन्माष्टमी के दि भगवान श्रीकृष्ण के भक्त विशेष तौर पर व्रत रखकर मध्यरात्रि में भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं. हिंदू परंपरा के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर किन चार चीजों का दान करना अच्छा रहेगा.

अन्न का दान

वैसे तो सब जानते हैं कि दान का खास धार्मिक महत्व है लेकिन जन्माष्टमी के दिन दान करने से दो गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन अन्न का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. यानी इस दिन किए गए दान का फल नष्ट नहीं होता.

वस्त्र का दान

हर इंसान भगवान से कामना करता है कि उसके जीवन में अन्न, वस्त्र और रहने की दिक्कत ना हो. ऐसे में जन्माष्टमी पर दान के लिए वस्त्र का चयन कर सकते हैं. जन्माष्टमी के दिन वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, कान्हा की पूजा के लिए मिलेगा इतना समय; जानें शुभ मुहूर्त, पूजन-विधि और मंत्र

माखन का दान

जन्माष्टमी के दिन माखन का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. कहते हैं भगवान श्रीकृष्ण को माखन अत्यधिक प्रिय है. ज्योतिष में इसका संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है. इसलिए, अगर जन्माष्टमी के दिन माखन का दान किया जाता है तो शुक्र ग्रह के दोष से छुटकारा मिलता है.

मोर पंख का दान

मोर पंख की शुभता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भगवान श्रीकृष्ण अपने मुकुट में इसको गजह दिया है. जन्माष्टमी के दिन मोर पंख का दन करना शुभ माना गया है. कहते हैं कि जन्माष्टमी के दिन मोरपंख का दान करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं, साथ ही साथ जीवन में तरक्की के द्वार खुलते हैं.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें कान्हा जी को प्रसन्न, होंगे कई लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital