जन्मभूमी में जन्मोत्सव
Janmashtami 2025: पूरा देश भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव को मनाने के लिए तैयरियों में जुटा हुआ है. इस मौके पर श्री कृष्ण 5252 जन्मोत्सव को मनाने के लिए पूरी जन्मभूमि को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस बार का फूस बंगला ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनाया गया है. श्री कृष्ण सेवा संस्थान के प्रमुखता से इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठाकुरजी मेघधनु पोषाक धारण करेंगे, जो सप्तवर्ण की मनोहारी एवं चित्ताकर्षक पोशाक होगी.
ठाकुरजी की पोषाक में नाम के अनुरूप इन्द्र धनुष के सात रंगों का प्रयोग रेशम, जरी और रत्नों के रूप में किया गया है. दिव्य और अनूठी पोषाक के निर्माण में अनेकों कारीगर विगत छह माह से लगे हुए हैं. यह पोशाक भाद्रपद कृष्ण सप्तमी 15 अगस्त की सायं 6 बजे भव्य शोभायात्रा, घण्टे-घड़ियाल, झांझ-मंजीरे, मृदंग और डमरू की मंगल ध्वनि के मध्य भगवान श्रीकेशवदेव, भगवती योगमाया, श्रीगर्भगृहजी एवं श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार को अर्पित की जाएगी.
ये भी पढ़ें: 5 मिनट में भगवान कृष्ण की पसंदीदा धनिया पंजीरी कैसे तैयार होगी?
श्री कृष्ण सेवा संस्थान के प्रमुख ने बताया कि इस बार का जन्मोत्सव (Janmashtami 2025) बहुत ही विशेष होगा. उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने जन्मोत्सव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हमारा उद्देश्य है कि भक्तों को एक यादगार अनुभव मिले. श्री कृष्ण सेवा संस्थान की टीम ने जन्मोत्सव की तैयारियों में बहुत मेहनत की है.
ये भी पढ़ें: आखिर खीरे के बिना क्यों अधूरा रह जाता है भगवान श्री कृष्ण का जन्म?
श्री कृष्ण 5252 जन्मोत्सव (Janmashtami 2025) की तैयारियां जोरों पर हैं. ठाकुरजी की पोषाक और जन्मभूमि की सजावट भक्तों को आकर्षित करेगी. श्री कृष्ण सेवा संस्थान की टीम ने जन्मोत्सव की तैयारियों में बहुत मेहनत की है और भक्तों को एक यादगार अनुभव देने के लिए तैयार हैं.
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…