India Russia Oil Import: भारत के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देने में नाकाम रहने के बाद अमेरिका ने हाल के दिनों में लगातार भारत पर निशाना साधा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से भारत के व्यापार और कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत पर 50% टैरिफ लगा दी है. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि इन धमकियों का असर भारत की ऊर्जा रणनीति पर ज़रा भी नहीं पड़ा है.
अगस्त के पहले दो हफ्तों में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात उल्टा बढ़ गया है. वैश्विक ऊर्जा विश्लेषण संस्था केप्लर के मुताबिक, भारत ने इस अवधि में रोज़ाना करीब 52 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा, जिसमें से 38 प्रतिशत तेल रूस से आया. यानी औसतन 20 लाख बैरल प्रतिदिन, जो जुलाई के मुकाबले चार लाख बैरल अधिक है.
भारत की रिफाइनरी कंपनियां इस खरीद में पूरी तरह आर्थिक पहलुओं को प्राथमिकता दे रही हैं. रूस से मिलने वाला डिस्काउंटेड क्रूड तेल मौजूदा समय में भारतीय बाजार के लिए सबसे किफायती सौदा साबित हो रहा है.
अगस्त के पहले पखवाड़े में इराक से आयात घटकर 7.3 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया. वहीं सऊदी अरब से खरीद घटकर 5.26 लाख बैरल प्रतिदिन पर आ गई. वहीं अमेरिका से भारत ने औसतन 2.64 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा, जिससे अमेरिका भारत का पांचवां सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना रहा.
केप्लर के प्रमुख शोध विश्लेषक सुमित रिटोलिया के अनुसार, रूस से भारत का तेल आयात अगस्त में स्थिर बना हुआ है. उन्होंने कहा,
“जुलाई 2025 के अंत में ट्रंप प्रशासन द्वारा शुल्क बढ़ाने की घोषणा के बाद भी रूस से आयात में कोई गिरावट नहीं आई है. अगस्त की आपूर्ति जून और जुलाई की शुरुआत में ही तय हो चुकी थी. अगर असर दिखा तो वह सितंबर के अंत या अक्टूबर में आने वाली खेप में नज़र आएगा.”
ट्रंप ने पहले भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, बाद में इसे 50% तक बढ़ा दिया. उनका आरोप है कि भारत रूस से भारी व्यापार कर यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहा है.
ये भी पढ़ें- आस्ट्रेलिया में बढ़ रहा खालिस्तानियों का आतंक! स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेलबर्न में जमकर मचाया उत्पात
वहीं भारत ने ट्रंप के इन आरोपों और टैरिफ को “तर्कहीन” बताया है. विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत अपने आर्थिक और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा. ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भारत किसी भी दबाव के आगे झुकने के मूड में नहीं है.
– भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…