आस्था

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ‘राधा-कान्हा सेल्फी प्रतियोगिता’, जीतें आकर्षक पुरस्कार

Janmashtami 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर इस बार एक खास पहल की जा रही है. घर-घर में भक्ति, उत्साह और रचनात्मकता का माहौल बनाने के लिए ‘राधा-कान्हा सेल्फी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है.

इस प्रतियोगिता में भाग लेना बेहद आसान है. माता-पिता अपने बच्चों को राधा और श्रीकृष्ण के सुंदर स्वरूप में सजाएं, उन्हें पारंपरिक पोशाक, आभूषण और मुकुट पहनाएं, फिर उनकी एक आकर्षक तस्वीर लें और आयोजकों को भेज दें. तस्वीर भेजने के लिए केवल क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, जिससे फोटो सीधे प्रतियोगिता में शामिल हो जाएगी.

पुरस्कार और मान-सम्मान

प्राप्त तस्वीरों में से चुनी गई श्रेष्ठ तस्वीर को प्रकाशित किया जाएगा. विजेताओं को तीन श्रेणियों – प्रथम, द्वितीय और तृतीय में सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, 15 बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस भक्ति और सांस्कृतिक आयोजन में जुड़ सकें.

अंतिम तिथि

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तस्वीर भेजने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 तय की गई है. इसके बाद प्राप्त तस्वीरों को शामिल नहीं किया जाएगा.

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल बच्चों में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति की भावना जगाना है, बल्कि उन्हें हमारी परंपराओं और त्योहारों से जोड़ना भी है. जन्माष्टमी पर घर-घर में राधा-कृष्ण की झांकियां, भजन-कीर्तन और सजावट की धूम रहती है, और यह प्रतियोगिता उस उत्सव में और रंग भरने का काम करेगी.

इस जन्माष्टमी, अपने नन्हे-मुन्नों को राधा-कान्हा का रूप देकर उनकी मुस्कान और मासूमियत से उत्सव को और भी खास बनाएं और आकर्षक पुरस्कार भी जीतें.

ये भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: वृषभ से तुला तक इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकती है गंभीर समस्या, जानिए राशिफल

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago