गुरू बृहस्पति हुए मार्गी
Guru Margi 24 November 2022: आज 24 नवंबर गुरुवार का दिन ज्योतिष की दृष्टि से बेहद ही खास है. क्योंकि आज देवताओं के गुरू बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं. बृहस्पति ग्रह के मीन राशि में मार्गी होते ही कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस गोचर के शुभ परिणाम मिलने की संभावना है.
ज्योतिषियों के मुताबिक बृहस्पति का यह गोचर आज सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में गया हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आज से इन तीन राशियों की किस्मत बदलने वाली है. आईए जानते हैं वे तीन राशियां कौन सी हैं, जिनके आज से अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है.
मेष राशि (Aries Horoscope)
इस राशि वाले लोगों की कुंडली में गुरु बृहस्पति का यह गोचर बारहवें भाव में रहेगा. जोकि इस राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है. इस दौरान इन्हें किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जोकि व्यापार की दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है. विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना है, हालांकि मेष राशि वालों को किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर भी रहना होगा. अगर आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो यह आपके लिए फलदायक है.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
गुरु बृहस्पति का ग्यारहवें भाव में होने वाले इस गोचर से जातक को कई तरह के आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. वहीं लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा. कार्यक्षेत्र में भी इनका बोलबाला रहेगा. अपने रचनात्मक कार्यों से धन की प्राप्ति कर सकते हैं. इस दौरान नौकरी पेशा लोगों के वेतन मे भी वृद्धि हो सकती है. करियर के लिहाज से समय अनुकूल है. हालांकि धन के आगमन के साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना भी है. इस राशि वालों को अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा.
कर्क राशि (Cancer Horoscope
इस राशि वाले व्यक्तियों की कुंडली में गुरु बृहस्पति का नौवें भाव में यह गोचर करियर में उन्नति के नए मार्ग खोलेगा. चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी तो जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने की भी संभावना है. मां लक्ष्मी की कृपा से धन का आगम बना रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…