आस्था

Gemology: इन राशियों के लोग अगर पहनते हैं मोती, तो बिजनेस में आ सकती हैं मुश्किलें

Gemology: देखने में आता है कि अक्सर ही लोगों के बीच हीरे और मोती जैसे रत्नों के प्रति काफी आकर्षण रहता है. कुछ लोग आभूषण से लेकर स्टेटस सिंबल के रूप में भी इनका उपयोग करते हैं. लेकिन इस बात को भूल जाते हैं कि सभी रत्नों का अपना एक विशेष प्रभाव रहता है.

बिना सोचे समझे इन्हें पहनने से व्य़क्ति इनसे संबंधित ग्रहों के शुभ या अशुभ प्रभाव में आ जाता है. इसलिए रत्नशास्त्र के अनुसार इनका सावधानी पूर्वक चयन करना चाहिए. हीरे के बाद मोती को भी ज्यादातर लोग आभूषण और अंगूठी में पहनाना पसंद करते हैं. इसलिए योग्य ज्योतिषी से कुंडली के विश्लेषण के बाद ही इसे धारण करें. वर्ना इसके अशुभ परिणामों को झेलना पड़ सकता है. राशि और कुंडली अनुसार ही मोती (Pearl Stone) धारण करने से व्यक्ति को इसके शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि किन राशियों वाले लोगों को मोती नहीं धारण करना चाहिए.

इन राशियों के लोगों को मिलते है मोती के अशुभ फल

रत्नशास्त्र के जानकारों की मानें तो तुला, मकर, कुंभ और वृष राशि वाले लोगों को मोती पहनने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मोती को चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है. जबकि इन राशियों के स्वामी और चंद्र देव एक दूसरे के विरोधी हैं. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा अपना प्रभाव इंसान के मन-मस्तिष्क पर डालता है. ऐसे में मोती रत्न धारण करने से मानसिक तौर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं इसके प्रभाव से धन की हानि भी हो सकती है और व्यक्ति को व्यवसाय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इन लग्न वाले भी मोती धारण करने से बचें

लग्न के मुताबिक भी मोती अपना फल देता है. इसलिए सभी लग्नों मे से सिंह लग्न वाले लोगों के लिए मोती अशुभ फलदायक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस लग्न वाले लोगों की जन्मकुंडली में चंद्र देव बारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. इस इस स्थिति में मोती धारण करने पर पति-पत्नी के संबंधों में खटास आ सकती है. सिंह के अलावा कुंभ लग्न वालों को भी ज्योतिषी मोती पहनने की सलाह नहीं देते.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

18 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

24 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

25 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

30 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

30 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

30 minutes ago