आस्था

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा. पिछले वीकेंड धाम में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. अब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं. प्रशासन ने भविष्य में लगने वाले भारी जाम और अव्यवस्था से निपटने के लिए एक सख्त और स्थायी क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने का फैसला किया है.

बैठक में कैंची धाम दर्शन और क्राउड मैनेजमेंट (Baba Neem Karoli Kaichi Dham Temple Management) के प्रमुख नियमों को लेकर बात हुई है. कुछ चीजों को अभी से लालू किया जा रहा है. कुछ के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की जा रही है. आइये जानें क्या हैं 10 चीजें जो बदलने वाली हैं.

श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन

प्रशासन यह पहले से तय करना चाहता है कि किसी दिन धाम में कितने श्रद्धालु आने वाले हैं. इसके लिए शासन को श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव भेजा जा रहा है, ताकि उसी हिसाब से पार्किंग और सुरक्षा का इंतजाम हो सके.

20 से 25 हजार की ‘मैनेजेबल कैप’

बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुरुआती तौर पर 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की संख्या को मैनेजेबल कैप के रूप में तय किया गया है, ताकि स्थानीय संसाधनों और हाईवे पर अत्यधिक दबाव न पड़े.

मंदिर में अलग एंट्री और एग्जिट (प्रवेश और निकास)

मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव कम करने और आमने-सामने की भगदड़ से बचने के लिए अब आने और जाने के रास्ते पूरी तरह अलग-अलग किए जा रहे हैं.

होटल और होमस्टे की एडवांस बुकिंग अनिवार्य

कमिश्नर ने अपील की है कि पर्यटक बिना ठहरने की व्यवस्था बुक किए न आएं. बिना बुकिंग के आने पर वाहन सड़कों पर घूमते हैं, जिससे ट्रैफिक बढ़ता है. प्रशासन इसकी भी जांच कर सकता है.

हर वीकेंड से पहले हाई-लेवल समीक्षा बैठक

अब केवल बड़े अवसरों पर नहीं, बल्कि सामान्य वीकेंड से पहले भी एसडीएम, सीओ और एआरटीओ स्तर के अधिकारी बैठक कर भीड़ और ट्रैफिक रूट का आकलन करेंगे. जरूरत पड़ने पर शटल सेवाएं भी चलाई जाएंगी.

बाइक टैक्सियों और कमर्शियल वाहनों पर सख्ती

नियमों के विपरीत निजी मोटरसाइकिलों को किराये पर चलाने और अवैध रूप से बाइक टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने वालों पर परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा.

शिप्रा नदी की पवित्रता पर विशेष नजर

नदी में स्नान के नाम पर पिकनिक जैसा माहौल बनाने और गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाई जाएगी. वन विभाग की ड्यूटी लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा.

दुकानों और होटलों की मनमानी कीमतों पर लगाम

स्थानीय बाजारों में श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं. अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी.

यातायात और पार्किंग का सख्त प्रबंधन

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों (अल्मोड़ा, पिथौरागढ़) की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो.

आपातकालीन निकासी और सुरक्षा इंतजाम

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

बढ़ते धार्मिक पर्यटन और वीकेंड पर उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए प्रशासन के ये कड़े कदम (Kaichi Dham Crowd Management) बेहद जरूरी हो गए थे. कैंची धाम आने वाले भक्तों की आस्था और सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह नया क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित हो सकता है. हालांकि, इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन के साथ-साथ श्रद्धालुओं का सहयोग भी उतना ही जरूरी होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

48 seconds ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

7 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

11 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

15 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

19 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

27 minutes ago