Kailash Mansarovar Yatra पर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सलाह सामने आई है. मंत्रालय को हाल ही में ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है जिनमें भारतीय नागरिक प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा पर निकले थे, लेकिन उनके पास चीन में प्रवेश के लिए जरूरी परमिट और वीजा नहीं थे. ऐसे यात्रियों के नेपाल में फंस जाने की स्थिति भी देखने को मिली है जिसके बाद उन्हें मदद और सहायता की आवश्यकता पड़ी.
सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि श्रद्धालु तब तक यात्रा शुरू न करें जब तक उनके पास पूरी यात्रा के लिए जरूरी सभी दस्तावेज मौजूद न हों. इसमें चीन का वैध एंट्री परमिट और वीजा शामिल है. मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि केवल उम्मीद के भरोसे या अधूरे कागजात के साथ यात्रा शुरू करना यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है और वे बीच रास्ते में फंस सकते हैं.
हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें श्रद्धालु बिना सही दस्तावेजों के यात्रा पर निकल गए और नेपाल में अटक गए. ऐसे यात्रियों को बाद में न केवल परेशानियों का सामना करना पड़ा बल्कि उन्हें मदद के लिए भारतीय मिशनों से संपर्क भी करना पड़ा.
सरकार ने यह भी कहा है कि यात्रा पर जाने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि टूर ऑपरेटर पूरी तरह रजिस्टर्ड और अधिकृत हो. कई बार अनधिकृत एजेंसियों के जरिए यात्रा कराने से दस्तावेजी प्रक्रिया अधूरी रह जाती है जिससे यात्रियों को विदेश में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
मंत्रालय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसी संवेदनशील और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें. पूरी तैयारी, वैध दस्तावेज और अधिकृत ऑपरेटर के जरिए ही यात्रा शुरू करें ताकि यात्रा सुरक्षित और बिना किसी बाधा के पूरी हो सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…