Kalki Dham Temple Construction Update: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में निर्मित हो रहे श्री कल्कि धाम का निर्माण तेजी से हो रहा है. यह मंदिर भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार कल्कि को समर्पित है. इस मंदिर का शिलान्यास 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. मंदिर के निर्माण का कार्य राजस्थान के कुशल कारीगरों के देखरेख में किया जा रहा है. इससे संबंधित एक वीडियो कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है.
सोशल मीडिया पर शेयर इस पोस्ट में धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा है कि श्री कल्कि धाम का भव्य निर्माण कार्य राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा तीव्र गति से जारी है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े-बड़े क्रेनों की मदद से पत्थरों को तराशकर सही जगह पर रखा जा रहा है. वहीं कई कारीगर पत्थरों को आकार देने में लगे हुए हैं.
कल्कि धाम मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा है. इस मंदिर का विस्तार 4.5 एकड़ में होगा. इसके शिखर की ऊंचाई 171 फीट होगी. मंदिर की विशेषता यह है कि इसमें एक नहीं बल्कि 10 गर्भगृह बनाये जा रहे हैं. जिसमें भगवान विष्णु के सभी दसों अवतार विराजेंगे.
ये भी पढ़ें- शादाब जकाती की नेटवर्थ का खुलासा! मजदूर से बने सोशल मीडिया स्टार, एक रील से कितना कमाता है ये इनफ्लूएंसर?
इस मंदिर का निर्माण कार्य 21 मार्च 2025 से शुरू हुआ है. खास बात यह है कि इस मंदिर का निर्माण वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर से किया जा रहा है. मंदिर के निर्माण में किसी भी प्रकार के स्टील या लोहे का उपयोग नहीं किया जाएगा.
श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के वेबसाइट के अनुसार इस मंदिर को बनाने के लिए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 2 नवंबर 2007 को भारत के प्रमुख संतो की उपस्थिति में संकल्प लिया था. इस संकल्प के 18 सालों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा करते हुए मंदिर की आधारशिला रखी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…