आस्था

राधारानी के चरणों में साष्टांग दंडवत हुए कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, अचानक बरसाना पहुंचकर मांगी माफी

Katha Vachak Pradeep Mishra Apologise: राधारानी पर विवादित बयान के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र शनिवार दोपहर अचानक बरसाना पहुंचे. जहां उन्होंने राधारानी के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर माफी मांगी. इसके बाद वे मंदिर से बाहर आकर व्रजवासियों से भी क्षमा याचना करते हुए कहा- “मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो माफी चाहता हूं. मैं व्रजवासियों के चरणों में दंडवत प्रणाम कर माफी मांगता हूं. इसके अलावा उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी और निवेदन किया कि किसी को कोई अपशब्द ना कहें. राधे-राधे कहें, महादेव कहें, मैं संत-महंत, आचार्य और धर्माचार्य से माफी मांगता हूं.”

संतों की महापंचायत ने दिया था अल्टीमेटम

बता दें कि कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र राधारानी पर विवादित बयान देने के बाद बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे. उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थीं. मथुरा में संतों की महापंचायत ने उन्हें अल्टीमेटम दिया था. संतों की पंचायत में एक स्वर में सभी संतों ने कहा था कि वह बरसाना जाकर नाक रगड़कर माफी मांगे.

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा था?

कथा वाचक प्रदीप मिश्र द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद मथुरा के प्रेमानंद महाराज ने कहा था-“तुझे नर्क से कोई नहीं बचा सकता. हमे गाली दो तो चलेगा लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम खुद को न्योछावर कर देंगे, तुम्हें बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे.”

पंडित प्रदीप मिश्रा का क्या था विवादित बयान

पंडित प्रदीप मिश्र, प्रवचन के दौरान कहा था कि राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि राधा जी का विवाह छाता में हुआ था, राधा जी बरसाना की नहीं बल्कि रावल की रहने वाली थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल में सिर्फ एक बार आती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago