मतदान के लिए कतार में खड़े लोग
Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Elections) के सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है, जो शाम 5.30 तक चलेगा. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. दिल्ली के रहने वाले 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे.
दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 229 वोटर्स हैं, जबकि 80 से 100 साल के बीच वोटर्स की संख्या 2,04,301 है. वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 95,458 है. मतदान शुरू होने के बाद पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लाइनें लग गई हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रही हैं.
MCD चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 % वोट मिले थे.
वहीं, दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे. MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना,व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना,गलियां बनवाना,पार्कों की सफाई करनवाना है.आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…