भगवान श्रीकृष्ण.
Janmashtami 2024 Lord Krishna Favourite Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी देवी-देवता व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. ज्योतिष के मुताबिक, राशिचक्र की कुछ राशियां ऐसी हैं जो कुछ देवताओं को बेहद प्रिय होती हैं. वे उन पर हमेशा अपनी कृपा बरसाते रहते हैं. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में भगवान श्री कृष्ण की प्रिय उन चार राशियों के बारे में जानते हैं जिन्हें इस बार की जन्माष्टमी पर विशेष लाभ होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि, ये चार राशियां भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय मानी गई हैं.
वृषभ राशि भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि से जुड़े जातकों को लड्ड गोपाल की विशेष कृपा दृष्टि रहती है. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से वृषभ राशि से जुड़े लोगों को जीवन में अपार सफलता मिलती है. हर कार्य में औरों से आगे रहते हैं. इसके अलावा इन्हें किस्मत का भी भरपूर साथ मिलता है. ऐसे मे इस राशि से जुड़े लोगों को इस बार जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि से जुड़े वैले लोग जो भगवान श्रीकृष्ण पर आस्था और विश्वास रखते हैं, उन्हें हर काम में सफलता मिलती है. ऐसे में इस साल की जन्माष्टमी कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है. भगवान की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की करेंगे. इसके अलावा नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी.
सिंह राशि पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रहती है. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सिंह राशि के लोग हमेशा खुश और खुशहाल रहते हैं. भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप सिंह राशि का आर्थिक जीवन खुशहाल रहता है. मेहनत के अनकूल फल प्राप्त होता है. इस बार की जन्माष्टमी सिंह राशि से जुड़े जातकों के लिए भी खास है. इस दिन से जीवन में तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे. नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की होगी.
तुला राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण के बेहद करीब होते हैं. इस राशि से जुड़े लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मेहरबान रहते हैं. भगवान श्री कृष्ण की कृपा के परिणामस्वरूप तुला राशि के जातक समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं. इस बार की जन्माष्टमी तुला राशि के लिए अत्यंत खास रहने वाली है. इस दिन से नौकरी-व्यापार में खास उन्नति देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें कान्हा जी को प्रसन्न, होंगे कई लाभ
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…