मायावती
Bharat Bandh: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने भारत बंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसी के साथ ही उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा है कि बसपा की भागीदारी से भारत बंद अभियान सफल रहा लेकिन सपा और कांग्रेस इसके प्रति उदासीन रही. इनकी जातिवादी सोच प्रमाणित हो गई है.
गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के निर्णय से उत्पन्न रोष को लेकर कल हुए भारत बंद में बीएसपी की प्रभावी भागीदारी एवं एकजुटता की अपील से इसके सफल होने के लिए सभी को बधाई, किन्तु कांग्रेस-सपा आदि के इसके प्रति उदासीन रवैये से उनकी जातिवादी सोच प्रमाणित हो गई.
ये भी पढ़ें-आज भारत बंद…ये संगठन ले रहे हैं हिस्सा; जानें क्या है इनकी मांगें? मायावती ने की ये अपील
उन्होंने आगे लिखा कि कल बंद के दौरान पटना/बिहार में निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निंदनीय है. सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे. साथ ही, केन्द्र सरकार ‘भारत बंद’ के आयोजन के मद्देनजर आरक्षण के मुद्दे की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेकर इसका शीघ्र उचित समाधान भी करे. मायावती ने कहा कि देश में एससी एसटी वर्गों को आरक्षण के उनके हक को निष्क्रिय/निष्प्रभावी बनाकर अंततः उसे खत्म करने की सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के षड्यंत्रों से ये लोग कितने अधिक आक्रोशित हैं, यह कल के भारत बंद से साबित है. आगे भी उन्हें यह लड़ाई खुद ही अपने बल पर लड़नी होगी, तभी सही सफलता मिलेगी.
गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को सब कैटेगरी बनाने के फैसले के विरुद्ध कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया था, जिसका बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी समर्थन किया. बसपा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
मालूम हो कि कल भारत बंद के दौरान देश के तमाम हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस मौके पर उत्तर भारत के राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिला था. मध्य प्रदेश के सतना में प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की कोशिश की थी. सतना के सेमरिया चौक स्थित शराब दुकान के बाहर से प्रदर्शन करते हुए रैली गुजर रही थी. दुकान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. बाद में मौके पर मौजूद प्रशासन ने मोर्चा संभाला.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…