आस्था

पलटने जा रहा ही है इन राशियों की तकदीर, 50 साल बाद बन रहा लक्ष्मी नारायण योग का दुर्लभ संयोग

Lakshmi Narayan Yog in Aries: ग्रह नक्षत्रों की चाल बदलने और ग्रहों का एक साथ आने से कई बार दुर्लभ और खास योग का निर्माण होता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुद्धि, सुख-समद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध देव 10 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मेष राशि में पहले से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और धन के कारक शुक्र देव मौजूद हैं. ऐसे में बुध और शुक्र के मिलने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार लक्ष्मी नारायण योग का यह दुर्लभ संयोग 50 साल बाद बन रहा है. लक्ष्मी नारायण योग का यह दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ और फायदेमंद है, जानिए.

मेष राशि

बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का बनना इस राशि से संबंधित लोगों के लिए बेहद अनुकूल और शुभ है. इस योग के शुभ प्रभाव से तमाम आर्थिक समस्याओं के छुटकारा मिलेगा. व्यापार में आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे. नई गाड़ी या पॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. जॉब में कार्यों में संतोष और सफलता मिलेगी. संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी. पर्सनालिटी में निखार आएगा. नौकरी की तलाश करने वालों को बेहतरीन ऑफर मिलेगा.

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान बिजनेस या जॉब में अटका हुआ धन वापस मिलेगा. जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है. बिजनेस में पहले किए हुए निवेश से अचानक धन लाभ होगा. परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होगा. मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. कार्यस्थल पर अधिकाकियों की प्रशंसा मिलेगी. समाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा.

धनु राशि

धनु राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध-शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ माना जा रहा है. इस शुभ योग से प्रभाव से कर्ज से राहत मिलेगी. धन-दौलत में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. नौकरी में चल रही दिक्कतें दूर होंगी. कार्यस्थल पर अधिकरी खुश होंगे जिससे प्रमोशन का रास्ता साफ होगा.

यह भी पढ़ें: इस महीने मंगल देव खोलेंगे इन 6 राशियों के बंद किस्मत के ताले! करियर और रोजगार पर पड़ेगा ये खास असर

यह भी पढ़ें: शनि देव चाल बदलकर पलटेंगे इन 5 राशियों का भाग्य, जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!

Dipesh Thakur

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

2 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

12 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

25 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

26 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

59 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago