बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा.
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल एवं उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास करते हैं.
विजय सिन्हा ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए ने तुष्टिकरण के बजाय देश के लोगों की संतुष्टिकरण का रास्ता चुना. हमारे प्रधानमंत्री तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास करते हैं. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वे (राजद और उसके गठबंधन सहयोगी) अपनी वोटबैंक की राजनीति के तहत सनातन धर्म को निशाना बनाते हैं.’’
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि RJD और उसके गठबंधन सहयोगी विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार को खत्म करने जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकते. बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सनातन धर्म का मुद्दा उठाकर सांप्रदायिक कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है. जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने पलटवार किया.
यह भी पढ़ें- “जेहाद से प्यार है तो भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइये”, सलमान खुर्शीद की भतीजी पर क्यों भड़के CM Yogi?
विजय सिन्हा ने कहा, ‘‘RJD और उसके गठबंधन के साथी सत्ता चाहते हैं. जब देश मोदी की गारंटी के बारे में बात करता है, तो वे (विपक्ष) धर्म के नाम पर आरक्षण की बात करते हैं. जो लोग भ्रष्टाचार और जंगल राज के प्रतीक हैं, वे सुशासन के बारे में बात नहीं कर सकते जब हमारे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते हैं, तो वे जाति और धर्म जैसे मुद्दे उठाकर मतदाताओं का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं.’’
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…
Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…