वास्तु शास्त्र (सांकेतिक तस्वीर).
Lakshmi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में प्रत्येक दिशा से जुड़े खास नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा से धनाध्यक्ष कुबेर के अलावा मां लक्ष्मी का भी संबंध है. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी उत्तर दिशा को धन और समृद्धि के लिए खास माना गया है. धन से जुड़े कार्यों के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना क्यों खास है और किस दिशा में उनकी तस्वीर लगाने के बचना चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में पैसों कसे जुड़ी परेशानियां हो रही हैं तो उत्तर दिशा में एक खास तस्वीर लगा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में हमेशा धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए. ऐसा करना अत्यंत शुभ और लाभकारी होता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर घर की उत्तर दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर होती है, तो आर्थिक परेशानियों से निजात मिलती है.
साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती रहती है. इसके अलावा ऐसे घरों में लोगों को हर काम में तरक्की मिलनी शुरू हो जाती है. इतना ही नहीं, उस घर में बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए. ऐसी गलती पूरे परिवार के लिए नुकसानहेद साबित हो सकती है. घर में संकट के बादल मंडलाने शुरू जाते हैं.
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…