Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमीर बनना है तो घर की उत्तर दिशा में लगाएं ये 1 तस्वीर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Lakshmi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा से धनाध्यक्ष कुबेर के अलावा मां लक्ष्मी का भी संबंध है. ऐसे में पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए, जानिए.

Vastu Tips

वास्तु शास्त्र (सांकेतिक तस्वीर).

Lakshmi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में प्रत्येक दिशा से जुड़े खास नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा से धनाध्यक्ष कुबेर के अलावा मां लक्ष्मी का भी संबंध है. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी उत्तर दिशा को धन और समृद्धि के लिए खास माना गया है. धन से जुड़े कार्यों के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना क्यों खास है और किस दिशा में उनकी तस्वीर लगाने के बचना चाहिए.

उत्तर दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में पैसों कसे जुड़ी परेशानियां हो रही हैं तो उत्तर दिशा में एक खास तस्वीर लगा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में हमेशा धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए. ऐसा करना अत्यंत शुभ और लाभकारी होता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर घर की उत्तर दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर होती है, तो आर्थिक परेशानियों से निजात मिलती है.

साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती रहती है. इसके अलावा ऐसे घरों में लोगों को हर काम में तरक्की मिलनी शुरू हो जाती है. इतना ही नहीं, उस घर में बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.

इस दिशा में ना लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए. ऐसी गलती पूरे परिवार के लिए नुकसानहेद साबित हो सकती है. घर में संकट के बादल मंडलाने शुरू जाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital