आस्था

Parshuram Jayanti 2025: परशुरामजी ने किया था पृथ्वी को 21 बार क्षत्रियों से विहीन? क्‍या थी उनके इस क्रोध की वजह?

परशुराम भगवान (श्री हरि) के दशावतार में से एक हैं. वह दीर्घायु हैं, जिनकी उपस्थिति सनातन धर्मग्रंथों में वर्णित चतुर्युग के 3 युगों में मिलती है. त्रेतायुग में परशुराम का जन्म ब्राह्मण ऋषि जमदग्नि के यहां उनकी पत्‍नी रेणुका के गर्भ से हुआ था. भारतीय पौराणिक इतिहास से रूबरू हुए सभी लोगों ने कभी न कभी परशुरामजी के बारे में एक बात जरूर सुनी होगी कि, परशुरामजी ने पृथ्वी को 21 बार क्षत्रियों से विहीन कर दिया था, उन्‍होंने बार-बार अकेले ही क्षत्रिय-वीरों का नाश किया.

परशुरामजी ने किया था पृथ्वी को 21 बार क्षत्रियों से विहीन

श्रीरामचरितमानस में परशुरामजी का प्रसंग है, जिसमें यह कहा गया है कि, उन्‍होंने पृथ्वी से हैहय वंश के क्षत्रियों एवं उनके सहयोगियों का 21 बार नाश किया था. पृथ्वी पापाचारी क्षत्रियों से खाली हो गई, तो वीभत्स घटना के बाद परशुराम ने पृथ्वी को कश्‍यप मुनि को दान कर दिया था. उसके बाद से परशुराम का पृथ्वी पर रहना वर्जित हो गया था. परशुराम को भगवान का आवेशावतार या क्रोधावातर भी माना जाता है. उनके बारे में एक बात यह भी कही जाती है कि, उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए अपनी मां तक का गला काट दिया था.

ये भी पढ़ें: Parshuram And Ravana: परशुरामजी से आयु में बड़ा था रावण?, इन दोनों में कोई मुकाबला कभी क्‍यों नहीं हुआ?

राक्षसराज रावण को भी बना लिया था बंदी

कथावाचक अनुरुद्धाचार्यजी कहते हैं कि, त्रेतायुग में हैहय वंश के क्षत्रियों की मनमानी से पृथ्वी पर पाप का बोझ बढ़ गया था. इसी वंश में एक हजार हाथों वाला राजा सहस्त्रार्जुन हुआ था. उसका वास्तविक नाम कार्तवीर्य अर्जुन था, जिसे गुरु दत्तात्रेय से एक हजार भुजाएं वरदानस्‍वरूप मिली थीं, इसलिए उसे सहस्त्रबाहु कहा जाता था. वह बड़ा बलशाली था. उसने राक्षसराज रावण को भी हरा दिया था और उसे बंदी बना लिया था. एक बार वह ऋषि जमदग्नि के आश्रम में आया, उन्‍हें अपमानित करके वहां से चला गया. जमदग्नि के पुत्र परशुराम को पता चला तो उन्‍होंने सहस्त्रबाहु को उसी की महिष्मति नगरी में जाकर मार डाला.

क्‍या थी उनके इस क्रोध की वजह?

सहस्त्रबाहु के गुस्‍साए पुत्रों ने परशुराम की अनुपस्थिति में उनके पिता जमदग्नि की हत्‍या कर दी. परशुराम जब तीर्थयात्रा से लौटे तो उन्‍हें अपने पिता की हत्‍या की सूचना मिली. फिर उन्‍होंने सहस्त्रबाहु के पुत्रों, उनके सगे-संबंधियों समेत हैहय वंश का समूचा नाश करने का संकल्‍प लिया. वह अकेले ही फरसा लेकर उन्‍हें मारते चले गए. परशुराम ने रक्त की नदियाँ बहा दीं. ऐसा कुल इक्कीस बार किया, तब जाकर उनके प्रतिशोध की अग्नि शांत हुई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

30 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago