देश

दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक आज, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए जाएंगे बड़े ऐलान

दिल्ली सरकार की आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हो सकती है. राजधानी के सभी प्रमुख अस्पतालों में एमआरआई जांच की सुविधा देने पर विचार हो सकता है. यह सुविधा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत शुरू की जा सकती है.

फिलहाल यह सुविधा केवल एलएनजेपी, जीबी पंत और जीटीबी अस्पताल में उपलब्ध है. सरकार की योजना है कि बाकी बड़े अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जाए. बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है. इसके अलावा ओपीडी मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, ओपीडी संचालन के लिए निजी एजेंसियों की मदद ली जा सकती है. सरकार इस संबंध में भी प्रस्ताव ला सकती है. आज की बैठक में स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सभी नजरें अब कैबिनेट की बैठक पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi: CM Rekha Gupta ने अस्पतालों में चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’, डॉक्टरों का बड़ी संख्या में किया गया ट्रांसफर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

15 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

29 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago