धरती पर ये थे वो बाहुबली जिनके पास थीं 1 हजार भुजाएं, बुराइयों के कारण हुई दुर्गति – इनमें से एक ने तो राक्षसराज रावण को भी भींच दिया था
हमारे पौराणिक इतिहास में “सहस्त्रबाहु” (1 हजार हाथों वाले) या हज़ार भुजाओं की शक्ति वाले योद्धाओं के नाम आते हैं. मौजूदा युग से पहले त्रेता और द्वापर युग में ऐसे बाहुबली भी थे जिनके 1 हजार भुजाएं थीं, और कइयों में तो 1-1 हजार हाथियों जितना बल था.
Parshuram Jayanti 2025: परशुरामजी ने किया था पृथ्वी को 21 बार क्षत्रियों से विहीन? क्या थी उनके इस क्रोध की वजह?
परशुराम भगवान (श्री हरि) के दशावतार में से एक हैं. वह दीर्घायु हैं, जिनकी उपस्थिति सनातन धर्मग्रंथों में वर्णित चतुर्युग के 3 युगों में मिलती है. उनके बारे में कहा जाता है कि, उन्होंने पृथ्वी को 21 बार क्षत्रियों से विहीन कर दिया था.





