आस्था

Maa Baglamukhi Temple: मां बगलामुखी दिलाती हैं शत्रुओं पर विजय, इन जगहों पर हैं माता के मंदिर

Maa Baglamukhi Temple: माना जाता है कि मां बगलामुखी सभी प्रकार के संकट और शत्रुओं से रक्षा करने वाली हैं. भारत में कई जगहों पर इनके मंदिर हैं. जहां भक्तों की कतार लगी रहती है. दस महाविद्याओं में बगलामुखी एक हैं. इसलिए मात्र इनके दर्शन से ही सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. बगलामुखी माता के दरबार में छोटे से लेकर बड़े सभी अपनी फरियाद लेकर जाते हैं. इनकी पूजा का विशेष लाभ जातक को मिलता है. इसके अलावा माता के स्तोत्र को सुनने और पाठ करने से धन-धान्य, ऐश्वर्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है. कानून से संबंधित मामलों में भी लाभ मिलता है. आईए जानते हैं, भारत में कहां-कहां मां बगलामुखी के मंदिर हैं. जहां दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

मां पीतांबरा

मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित मां बगलामुखी का मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. माना जाता है कि यह मंदिर महाभारत कालीन है. यहां स्थित मां के पीठ को पीतांबरा पीठ के नाम से भी जाना जाता है.

वनखंडी

मां बगलामुखी का एक मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है. यह जिले के वनखंडी नामक स्थान पर है. मंदिर को श्री 1008 बगलामुखी वनखंडी मंदिर के नाम से जाना जाता है. स्थानीय और दूर दराज से लोग मां के दर्शनों के लिए आते हैं.

मां बमलेश्वरी

यह मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांद गांव जिले से लगभग 40 कि.मी. की दूरी पर है. मंदिर यहां पर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. हर साल इस जगह नवरात्रि के अवसर पर बहुत ही विशाल मेला लगता है.

त्रिशक्ति माता

मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में स्थित माता का यह मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है. इसे बहुत ही जागृत मंदिर माना जाता है. नवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में दूर-दूर से तंत्र-मंत्र के जानकार आते हैं और तमाम तरह से मां बगलामुखी की उपासना करते हैं. 

कोटला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित माता का यह मंदिर विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की मनोकामनापूर्ति के लिए जाना जाता है. माना जाता है कि इस मंदिर में मां बगलामुखी की पूजा से नवग्रहों से जुड़े दोष भी दूर होते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago