दुनिया

Viral: प्लेन क्रैश में बाल-बाल बचने के बाद कपल ने ली सेल्फी, बैकग्राउंड में दिखा क्षतिग्रस्‍त विमान

Peru Plane Crash: विमान हादसा हो या फिर कोई अन्य, जान के बचने के बाद लोग खुद को सौभाग्यशाली समझते है. यही वजह है कि वो हादसे के बाद भगवान की शुक्रिया अदा करते नहीं थकते हैं और हम अपने परिवारवालों व प्रियजनों को इसकी जानकारी देते हैं. लेकिन विमान हादसे के बाद एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे. दरअसल एक भयानक विमान दुर्घटना में जान बचने के बाद एक कपल ने मुस्कुराते हुए सेल्फी खिंची और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कपल के शेयर करने के बाद इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

पेरू में हुआ था भयानक विमान हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेरू के लीमा में जॉर्ज शावेज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उड़ान भरते समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई. रिपोर्ट में खुलासा किया गया है इस हादसे के दौरान फायर ब्रिगेड के दो वाहन भी चपेट में आ गए है. ये दोनों वाहन रनवे पर ही मौजूद थे. जिससे इसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, दुर्घटना के समय विमान में सवार किसी भी यात्री की जान नहीं गई है. लेकिन विमान में सवार कई लोग घायल हो गए है.

ये भी पढ़ें- UAE New Rule: पासपोर्ट पर ऐसे नाम वालों को नहीं मिलेगी यूएई में एंट्री, जानें क्या है नया नियम

विमान में सवार कपल पूरी तरह सुरक्षित

बता दें कि विमान में सवार कपल को किसी तरह की चोट नहीं आई है. दोनों विमान से सुरक्षित भागने में सफल थे. भागने के बाद कपल दुर्घटनाग्रस्त विमान के पास खड़ा हुआ और एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. फोटो में कपल जान बचने और घायल नहीं होने की वजह से मुस्कुरा रहे है. जिसे इंटरनेट यूजर्स की तरफ से बेहद पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Air India Guidelines: एक प्लेन चूड़ी, झुमका-बाली बैन, तय किया बिंदी का साइज… एयर इंडिया क्रू मेंबर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी

कपल ने इस कैप्शन के साथ शेयर किया फोटो

विमान हादसे के बाद कपल ने मुस्कुराते हुए फोटो ट्वीट किया है, कपल ने अपनी सेल्फी में लिखा है “जब जिंदगी आपको दूसरा मौका देती है#latam.”. इस फोटो को यूजर्स की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें है.  इस फोटो को एक यूजर्स ने सेल्फी ऑफ द ईयर भी बताया है. साथ ही यूजर्स ने कहा कि अच्छा है दोनों लोग सुरक्षित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

10 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

33 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago