आस्था

अप्रैल में बैसाखी, हनुमान जयंती और ईद-उल फितर जैसे प्रमुख त्यौहार, यहां पढ़ें पूरी सूची

April Month Vrat and Festivals 2023 List: इस साल 2023 के अप्रैल माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं इस लिहाज से यह माह बेहद ही खास है. इस महीनें हनुमान जयंती, माता बगलामुखी जयंती, अक्षय तृतीया और सीता नवमी जैसे बड़े पर्व पड़ रहे हैं, वहीं अप्रैल के महीने से ही हिंदी महीने वैशाख की शुरुआत भी हो जाएगी. आइए जानते हैं इस माह पडने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में.

अप्रैल 2023 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

1 अप्रैल 2023, शनिवार- इस माह की शुरुआत के पहले ही दिन कामदा एकादशी पड़ रही है. इस साल के हिंदू नववर्ष की यह पहली एकादशी है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

3 अप्रैल- सोमवार- चैत्र शुक्ल प्रदोष व्रत- यह इस माह का पहला प्रदोष व्रत है.

4 अप्रैल- मंगलवार- महावीर जयंती

5 अप्रैल- बुधवार- चैत्र पूर्णिमा व्रत

6 अप्रैल- गुरुवार- हनुमान जयंती

7 अप्रैल- शुक्रवार- वैशाख मास प्रारंभ- इस दिन से हिदू महीने वैशाख की शुरुआत हो रही है.

09 अप्रैल 2023, रविवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत- हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत रखा जाता है.

13 अप्रैल 2023, गुरुवार- कालाष्टमी

14 अप्रैल 2023, शुक्रवार- बैसाखी, मेष संक्रांति, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

इस दिन खरमास खत्म हो रहा है. बैसाखी का प्रसिद्ध त्यौहार भी इसी दिन मनाया जाता है. यह कृषि से जुड़ा एक पर्व है. देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में इसे बिहू के रूप में मनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: अकबर भी इस वृक्ष को नहीं कर पाया था नष्ट, भगवान श्रीराम और मां सीता से है खास नाता, ईश्वरीय शक्ति से जुड़े होने की मान्यता

16 अप्रैल- रविवार- बरूथिनी एकादशी व्रत- इस माह की दूसरी अकादशी.

17 अप्रैल-सो मवार- मासिक प्रदोष व्रत- भगवान शिव को समर्पित व्रत.

18 अप्रैल- मंगलवार- मासिक शिवरात्रि

20 अप्रैल- गुरुवार- सूर्य ग्रहण ‘संकरित’

21 अप्रैल- शुक्रवार- ईद-उल फितर- मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्योहार, जोकि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है.

22 अप्रैल- शनिवार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

23 अप्रैल- रविवार- विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती

27 अप्रैल- गुरुवार- गंगा सप्तमी

28 अप्रैल- शुक्रवार- माता बगलामुखी जयंती- माता बगलामुखी की उपासना से शत्रुओं का नाश होता है. मां के हिमाचल से लेकर मध्यप्रदेश तक कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. जहां इस दिन काफी भीड़ रहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago