आस्था

30 साल बाद कावड़ यात्रा पर Manoj Tiwari, सुईया पहाड़ पर भजनों से बांधा समां

नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) शुक्रवार देर रात सुल्तानगंज से कांवड़ (Kanwar) लेकर आज शुक्रवार की देर रात सुईया पहाड़ पहुंचे.

भजनों की मधुर प्रस्तुति

कंधे पर कांवड़ लिए तिवारी ने महाकवि योगेश फाउंडेशन (Mahakavi Yogesh Foundation) के कांवड़ शिविर में विश्राम किया, जहां उन्होंने बिना कांवड़ उतारे ही भजनों की मधुर प्रस्तुति दी. उनकी आवाज में भक्ति रस बरसने लगा, जिससे कांवड़ मार्ग पर मौजूद हजारों कांवड़ियों के कदम थम गए और वे भक्ति भजनों पर झूम उठे.

सुल्तानगंज से अपनी कांवड़ यात्रा शुरू करने वाले मनोज तिवारी ने सुईया पहाड़ पहुंचकर कांवड़ियों के बीच उत्साह का संचार किया. उन्होंने कहा कि अभी 15 किलोमीटर की यात्रा और बाकी है. भोले की कृपा से यह यात्रा पूरी होगी.

कांवड़ियों में बढ़ गया जोश

उनके इस समर्पण और भक्ति भाव को देखकर कांवड़ियों में जोश और बढ़ गया. जैसे ही मनोज तिवारी ने माइक थामा, ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच उनके भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.

इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 2 August: इन 3 राशियों के लिए अगस्त का पहला शनिवार होने वाला है बेहद खास, गजलक्ष्मी योग से मिलेगा धन लाभ

मनोज तिवारी का भव्य स्वागत

महाकवि योगेश फाउंडेशन (Mahakavi Yogesh Foundation) सहित अन्य कांवड़ शिविरों के प्रतिनिधियों ने मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया. ‘हर हर बम बम’ के नारों से कांवड़ मार्ग गूंज उठा. मनोज तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज में भगवान शिव के भजन सुनाए, जिसे सुनकर कांवड़िए मंत्रमुग्ध हो गए.

सुईया पहाड़ पर भक्ति का माहौल रहा, जहां कांवड़िए मनोज तिवारी के भजनों पर थिरकते नजर आए. कई यात्रियों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके भक्ति भाव की सराहना की.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago