आस्था

मौनी अमावस्या इन राशियों के लिए वरदान! पलटी मारेगी किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या 9 फरवरी, शुक्रवार को यानी आज है. पंचांग के मुताबिक माघ अमावस्या तिथि की शुरुआत सुबह 8 बजकर 02 मिनट से होगी. जबकि इसकी समाप्ति 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर होगी. पौराणिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या का दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती. इस साल मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarwarth Siddhi Yog) बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, मौनी अमावस्या पर बनने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग कुछ राशियों के लिए शुभ है.

सिंह

मौनी अमावस्या सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ है. इस दिन से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा. इतना ही नहीं, धन प्राप्ति के कई अन्य योग बनेंगे. नई नौकरी के लिए रास्ता साफ होगा.

तुला

मौनी अमावस्या से तुला राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा. बिजनेस को लेकर नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा. जिसके मानसिक शांति मिलेगी. दैनिक आमदनी में इजाफा होता जाएगा.

मकर

नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सकारात्मक महौल देखने को मिलेगा. मकर राशि वालों के वैस काम जो लंबे समय से रुके पड़े थे, वे सफलता पूर्वक पूरे होंगे. माघ अमावस्या के दिन से धन लाभ भी बढ़ेगा. परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी.

कुंभ

कुंभ राशि से संबंधित लोगों के लिए मौनी अमावस्या बेहद शुभ और लाभदायक है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. जॉब में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन का चांस है. बिजनेस करने वालों को मौनी अमावस्या से आर्थिक लाभ में इजाफा देखने को मिलेगा.

मौनी अमावस्या 2024, सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा. वहीं इस शुभ योग का समापन रात 11 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में इस शुभ योग में मौनी अमावस्या का व्रत करने से पितरों (पूर्वज) का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: शनि अस्त होकर भी चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत! इन मामलों में होगा जबरदस्त फायदा, कर सकते हैं खास उपाय

मौनी अमावस्या पर करें 5 काम

मौनी अमावस्या के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना गया है. इससे जीवन मे सकारात्मकता बनी रहती है.

माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) पर पितरों के निमित्त तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. जिसके परिणामस्वरूप जीवन खुशहाल रहता है.

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है. इस दिन मन ही मन गुरु मंत्र का अधिक से अधिक जाप करने पर कई गुना अधिक लाभ मिलता है.

श्रद्धालु अगर पूरे दिन मौन व्रत नहीं रख सकते हैं तो नहाने से पहले तक मौन जरूर रहना चाहिए.

मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी मानी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

40 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

45 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago