आस्था

मौनी अमावस्या पर बना 4 खास संयोग, स्नान-दान के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त, इन उपायों से खुश होंगे पितर

Mauni Amavasya 2024 Shubh Muhurat: माघ मास में पड़ने वाली अमवस्या को मौनी अमवस्या कहा जाता है. हिंदी पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट से लेकर 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, मौनी अमवस्या आज यान 9 फरवरी को ही मनाई जा रही है.

मौनी अमावस्या 2024 शुभ योग

पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या पर आज कई शुभ संयोग बन रहे हैं. जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग, मालव्य योग और हंस योग का खास संयोग बन रहा है. यही वजह है कि इस साल की मौनी अमावस्या को खास माना जा रहा है.

मौनी अमवस्या पर क्या करें?

मौनी अमावस्या के दिन स्नान का खास महत्व है. ऐसे में स्नान करने के दौरान जल को सबसे पहले सिर पर डालें. फिर स्नान की प्रक्रिया पूरी करें.

अगर घर में स्नान करते हैं तो नहाने वाले पानी में थोड़ा जल जरूर मिला लें. स्नान के बाद जल में काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. साथ ही पितरों को भी जल अर्पित करें.

सूर्य को जल देने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र को कम से कम 108 बार बोलें. ऐसा करने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा.

ध्यान रहें कि मौनी अमावस्या पर स्नान के दौरान कुछ भी नहीं बोला जाता है. मान्यता है कि इस दिन बिना बोले नहाने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

मौनी अमावस्या पर पितृ दोष को दूर करने के लिए भी खास उपाय किए जाते हैं. माना जाता है कि इस दिन खास उपाय करने के पितृ दोष से राहत मिलती है. ऐसे में आज पितरों को सफेद फूल, जल, तिल, गंगाजल इत्यादि अर्पित करें.

मौनी अमावस्या परा आज स्नान के बाद दोपहर (12 बजे के बाद) के वक्त पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं. जल में सफेद फूल, अक्षत, दूध, गंगाजल और काले तिल जरूर मिलाएं. इसके अलावा शाम में पीपल के नीचे 7 सरसों के तेल का दीया जरूर जलाएं. माघी अमावस्या पर ऐसा करने के पितर प्रसन्न होते हैं. जिसके पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है.

यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या इन राशियों के लिए वरदान! पलटी मारेगी किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की

यह भी पढ़ें: शनि अस्त होकर भी चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत! इन मामलों में होगा जबरदस्त फायदा, कर सकते हैं खास उपाय

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

55 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago