देश

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- संविधान खत्म करने पर तुले हैं BJP-RSS

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक भी मोदी की तरह ही प्रचार-प्रसार और झूठे वादे करने की रणनीति पर काम करते हैं.

राहुल गांधी ने अपनी पहली जनसभा में यह वादा किया कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, तो जाति जनगणना करवाई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी.

सीलमपुर में राहुल गांधी का बयान

कांग्रेस नेता ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आयोजित जनसभा में यह भी कहा कि अगर किसी जाति या धर्म के व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होती है, तो वह उस व्यक्ति के साथ खड़े होंगे. उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा बताया.

भाजपा और आरएसएस पर हमला

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे संविधान को खत्म करने में लगे हैं. उन्होंने कहा, “वे नफरत फैलाते हैं और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं, लोगों को डराते हैं.” राहुल ने यह भी दावा किया कि मोदी और आरएसएस संविधान पर निरंतर हमला कर रहे हैं.

जाति जनगणना पर पीएम मोदी और केजरीवाल पर हमला

राहुल गांधी ने कहा, “देश में पिछड़े वर्गों की भागीदारी बहुत कम है, जबकि उनकी आबादी 50 प्रतिशत है. जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं, तो मोदी और केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी न मिले. वे लंबे भाषण देंगे, लेकिन जब भागीदारी देने की बात आएगी, तो सिर्फ कांग्रेस इसे पूरा करेगी.”

अरविंद केजरीवाल को चुनौती

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा, “केजरीवाल सार्वजनिक रूप से कहें कि वह आरक्षण की सीमा बढ़ाना चाहते हैं और जाति जनगणना करवाना चाहते हैं. दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो हम यहां जाति जनगणना करवाएंगे. यह क्रांतिकारी कदम होगा. पूरे देश में जब हमारी सरकार आएगी, तो हम इसे पूरे देश में लागू करेंगे.”

केजरीवाल की रणनीति पर निशाना

राहुल गांधी ने केजरीवाल की रणनीति पर भी हमला किया और कहा, “जैसे मोदी प्रचार और झूठे वादे करते हैं, वैसे ही केजरीवाल की रणनीति है. इसमें कोई फर्क नहीं है. केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने और भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था, लेकिन वह पूरी तरह से विफल रहे हैं.”


इसे भी पढ़ें- केजरीवाल के सबसे मजबूत किले को भेदने में जुटी बीजेपी, झुग्गी बस्ती के वोटरों को साधने की जुगत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago