आस्था

Mirror Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी ना लगाएं शीशा, रुक जाएगी बरकत

Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में अमूमन हर चीज के लिए खास वास्तु टिप्स दिए गए है. शाशे से जुड़ा वास्तु टिप्स भी उन्हीं में से एक है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में लगा हुआ शीशा वास्तु के अनुकूल नहीं है तो उससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है. आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी पसंद के अनुसार शीशा खरीदकर घर के किसी भी हिस्से में लगा देते हैं. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि गलत दिशा में लगा शीशा बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किस दिशा में शीशा लगाना वास्तु के हिसाब से उचित होगा.

घर की किस दिशा में ना लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशे को उत्तर या पश्चिम दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इस गलती की वजह से घर की खुशहाली और बरकत पर नकारात्मक असर हो सकता है.

घर में किन जगहों पर ना लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र की मानें तो गलत दिशा में शीशा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशे को बेडरूम या स्टोर रूम में लगाने से बचना चाहिए. अगर आप इन दो जगहों पर शीशा लगाते हैं तो आगे चलकर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

शीशा लगाने के लिए ये दिशा है उत्तम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशे को लगाने की सबसे उचित दिशा उत्तर है. जानकार बताते हैं कि अगर इस दिशा में शीशा लगाया जाता है तो धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. साथ ही इससे घर में खुशहाली आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

19 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

22 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

38 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

48 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

60 minutes ago