आस्था

मुंबा देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी-लंबी कतारों में भक्त; ईरान युद्ध को लेकर विशेष प्रार्थना

रिपोर्ट-आंचल तिवारी


Mumba Devi Temple Navratri crowd Mumbai: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मुंबई के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर में उत्सव जैसा माहौल है. बुधवार तड़के जैसे ही सुबह 5:00 बजे मंदिर के कपाट खुला पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा. मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें कल रात से ही लगनी शुरू हो गई थीं.

बता दें कि मुंबई के कोने-कोने से आए श्रद्धालु चिलचिलाती धूप और थकावट की परवाह किए बिना अपनी कुलदेवी के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक बैरिकेडिंग की है ताकि दर्शन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

भक्तों की सेवा में मंदिर प्रशासन

चूंकि मुंबा देवी के दर्शन के लिए भक्त दूर-दराज के इलाकों से भूखे-प्यासे पहुंचते हैं इसलिए मंदिर प्रशासन ने इस बार सेवा का खास मॉडल तैयार किया है. कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पीने के ठंडे पानी की निरंतर व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही, व्रत रखने वाले भक्तों का ध्यान रखते हुए प्रसाद के रूप में ‘साबूदाने की खिचड़ी’ का वितरण किया जा रहा है. मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि उनकी प्राथमिकता यह है कि कोई भी भक्त मां के द्वार से भूखा या प्यासा न जाए. सेवा भाव का यह नजारा देखकर श्रद्धालु भी मंदिर प्रबंधन की सराहना कर रहे हैं.

ईरान युद्ध पर पुजारी की विशेष कामना

मंदिर के मुख्य पुजारी ने भक्तों की भारी संख्या पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त इसी तरह तड़के 4 बजे से ही कतारों में खड़े हो जाते हैं. हालांकि सामान्य दिनों में मंदिर 5:30 बजे खुलता है, लेकिन नवरात्रि की महत्ता को देखते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है.

वहीं आध्यात्मिक चर्चा के दौरान पुजारी ने वैश्विक संकट पर भी चिंता जताते हुए बताया कि आज की विशेष आरती में माता रानी से ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की कामना की गई है, ताकि दुनिया में शांति और मानवता की रक्षा हो सके.

यह भी पढ़ें: करौली में लक्खी मेले का आगाज: 50 लाख भक्तों की मुराद पूरी करेंगी माँ कैलादेवी, सुरक्षा के लिए बिछाया गया लोहे का जाल!

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसीटीवी से निगरानी

दक्षिण मुंबई के इस व्यस्त इलाके में भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है, जिसे देखते हुए मुंबई पुलिस और मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है. भक्तों से भी अपील की जा रही है कि वे धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें. मुंबा देवी का यह दरबार न केवल मुंबई की पहचान है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का वह केंद्र है जहाँ आज हर कोई विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की मन्नत मांग रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

12 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

17 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

19 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

45 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago