नाग पंचमी 2024 (सांकेतिक तस्वीर)
Nag Panchami 2024 Lucky Zodiac Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी 9 अगस्त को है. नाग पंचमी पर ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक नाग पंचमी पर बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा. इसके साथ ही शनि देव अपनी राशि कुंभ में संचरण करते हुए शश नामक राजयोग का निर्माण करेंगे. इसके अलावा नाग पंचमी पर अबकी बार सिद्धि और साध्य योग भी बनेगा. ऐसे में नाग पंचमी पर ग्रहों के अद्भुत संयोग और खास योग से 5 राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी.
नाग पंचमी पर ग्रहों से बनने वाला अद्भुत संयोग मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत खास है. बुधादित्य राजयोग और शनि के शश राजयोग से इस राशि से संबंधित लोगों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. नौकरी या व्यापार में जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. मानसिक तनाव दूर होगा. व्यापार में आर्थिक तरक्की का प्रबल योग बनेगा. आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा. कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी पर बनने वाले ग्रहों के शुभ संयोग से वृषभ राशि से जुड़े जातकों का जीवन खुशहाल रहेगा. इस दौरान व्यापार में खूब आर्थिक वृद्धि होगी. करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं. शनि देव की कृपा से साथ-साथ शुक्र ग्रह की अनुकूलता भी प्राप्त होगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. घर-परिवार में सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
सिंह राशि के लिए इस बार की नाग पंचमी शुभ रहने वाली है. किस्मत साथ देगा और आमदनी में वृद्धि होगी. संतान सुख मिलेगा. नाग पंचमी पर बन रहे शुभ संयोग से जीवन में खुशहाली आएगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी. सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. सुख के साधनों वृद्धि होगी. नौकरी के लिए कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं.
तुला राशि के लिए नाग पंचमी पर बनने वाला अद्भुत संयोग शुभ और लाभकारी रहेगा. शुक्र और शनि ग्रह के शुभ प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है. सुख और ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे. बिजनेस में नई योजना पर काम कर सकते हैं जो लाभकारी साबित होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. शादीशुदा जिंदगी में सुख का अनुभव करेंगे. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक सफलता मिलेगी. लव लाइफ में सफलता मिलेगी. अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लिए नाग पंचमी अत्यंत शुभ साबित होगी. आमदनी में इजाफा होने के साथ-साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा. आय के कई मजबूत साधन विकसित होंगे. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. अचानक धन लाभ हो सकता है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों के लिए वरदान! अमीरों की लिस्ट में होंगे शुमार
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले शनि की चाल में बड़ा बदलाव, 46 दिन इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…