अजब-गजब

मां से 12 साल बाद मिला बेटा…ऐसे दौड़ के लिपटा कि Video देख हर किसी की आंखें हुईं नम

Weird News: हर किसी इंसान के जीवन में मां ऐसी शख्सियत होती है कि हर कोई उसकी पूजा करता है. कहा गया है कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकता, इसीलिए उसने मां को बनाया. बहुत ही कम ऐसी घटनाएं आती हैं जिसमें अपने बेटों या परिवार द्वारा मां की उपेक्षा दिखाई जाती है नहीं तो कोई भी धर्म ऐसा नहीं है, जिसमें मां की पूजा न होती हो. इसी तरह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटा 12 साल बाद अपनी मां से मिलता है और वह इस तरह से मां की ओर भागता है जैसे कोई बच्चा. इस दिल छू लेने वाली मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसने भी ये वीडियो देखा उसी की आंखें नम हो गईं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बेंच पर बैठी महिला की ओर देखता है और फिर अपना कोट उतार कर दूर फेंकते हुए मां की ओर दौड़ता है और सबसे पहले वह अपनी मां के पैर पर गिर जाता है. तो दूसरी ओर बुर्का पहनें महिला कुछ देर के लिए तो कुछ समझ ही नहीं पाती, लेकिन इसके बाद वह अपने बेटे को उठाकर अपने सीने से लगा लेती है. तो वहीं बेटा भी छोटे बच्चे की तरह अपनी मां से लिपटकर रोने लगता है. इस दौरान शख्स की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. यह वीडियो एयरपोर्ट का बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Shocking: 25 मिनट के लिए हुई शख्स की मौत! इस कारण पहुंचा था अस्पताल चिकित्सकों को मिली एक और बीमारी

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को आसिफ सुल्तानी नाम के शख्स ने asifsultani_ के अकाउंट से शेयर किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के आसिफ शरणार्थियों के लिए मानव अधिकार आयोग का समर्थन करने वाले शरणार्थी अधिवक्ता और स्पीकर हैं. उनके इस वीडियो को 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने कहा कि उनकी आंखे नम हो गईं. कई लोगों ने कमेंट में आसिफ की पूरी कहानी भी जानने की इच्छा भी जाहिर की है और पूछा है कि आखिर वह अपनी मां से 12 साल तक क्यों दूर रहे?

बता दें कि आसिफ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि “मैं रोज प्रार्थना कर रहा था कि अपनी मां को सुरक्षित ला सकूं और हम हमेशा के लिए एक साथ रह पाएं. तब तक मेरे दिला का बड़ा हिस्सा खोया ही रहेगा” इसके अलावा ये भी लिखा है कि “ मैं 12 साल सा इंतजार कर रहा था. मुझे अपने पिता को उनके मरने से पहले गुडबाय कहने का भी मौका नहीं मिला.“

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

4 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

8 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

11 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

33 minutes ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

39 minutes ago