आस्था

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: महाराष्ट्र CM फडणवीस की अखाड़ा कमेटी के साथ बैठक, साधु-संतों की मौजूदगी में लिए गए ये निर्णय

इनपुट: आंचल और अभिषेक, भारत एक्सप्रेस ब्यूरो


Preparations for Singhsth Kumbh 2027: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में आज नासिक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिंहस्थ कुंभ मेला 2027-28 की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस बैठक में देशभर से आए साधु-संत, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि, और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. बैठक में कुंभ मेले की रूपरेखा तय की गई और कई अहम निर्णय लिए गए.

कुछ ही देर पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा, “सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर आज अखाड़ा कमिटी के साथ चर्चा हुई. 13 प्रमुख अखाड़े इस आयोजन में भाग लेंगे. हम इसे भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

संवाददाताओं के अनुसार, उपरोक्‍त बैठक में तय हुआ कि साधु-संतों के लिए जमीन खरीदी जाएगी, तपोवन की जमीन खाली कराई जाएगी, और गोदावरी नदी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए एसकेपी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गोदावरी में साफ पानी बहे और गंदा पानी न जाए.

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला


साधुग्राम में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा नासिक कुंभ

सिंहस्थ कुंभ मेला 2027-2028 की आधिकारिक शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 को रामकुंड, पंचवटी स्थित साधुग्राम में ध्वजारोहण के साथ होगी. इस शुभ अवसर पर नगर प्रदक्षिणा का आयोजन होगा और “श्री गंगा गोदावरी प्रसन्न” के जयघोष गूंजेंगे.

कुंभमेले में तीन शाही स्नान और 42 से 45 कुंभ स्नान होंगे

कुंभ मेला 24 जुलाई 2027 को अखाड़ों के ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और इसका समापन 20 फरवरी 2028 को दोपहर 3:36 बजे होगा. इस दौरान तीन शाही स्नान और 42 से 45 कुंभ स्नान होंगे. पहला शाही स्नान 2 अगस्त 2027 को सोमवती अमावस्या के दिन, दूसरा 31 अगस्त 2027 को, और तीसरा 11 सितंबर 2027 को एकादशी के दिन होगा. अन्य प्रमुख स्नान तिथियों में ऋषि पंचमी (5 सितंबर 2027), भाद्रपद पौर्णिमा (15 सितंबर 2027), और गंगा दशहरा उत्सव (25 मई से 2 जून 2028) शामिल हैं.

यह भी पढ़िए: सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर साधु संतों ने नासिक में डाला डेरा

नासिक के पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होगा मेला

कुंभ मेला नासिक के पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होगा. इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. नासिक और त्र्यंबकेश्वर के परिसर का चौतरफा विकास किया जाएगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए 4 से साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जा रहे हैं, और 2 हजार करोड़ रुपये का काम पाइपलाइन में है. इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु जगतगुरु शंकराचार्य और साधु-संतों के दर्शन कर सकेंगे.

यह भी पढ़िए: महाकुंभ एक याद बन गया, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक रहेगी

सिंहस्थ कुंभ मेले 2027 की तैयारियों पर ऐसे हुई बैठक

बैठक में मंत्री गिरीश महाजन, दादा भुसे, महंत हरी गिरी, और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. आयोजन की अध्यक्षता श्री सतिश शंकर शुक्ल, अध्यक्ष, श्री गंगा गोदावरी पंचकोठी पुरोहित संघ, नासिक कर रहे हैं. महंत भक्तीचरण दासजी, प्रवक्ता, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, ने श्रद्धालुओं से शास्त्रसम्मत विधि से स्नान कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की.

नासिक में हर 12 साल में आयोजित होता है सिंहस्थ कुंभ

सिंहस्थ कुंभ, जो हर 12 साल में एक बार नासिक में आयोजित होता है, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को स्नान, तप और साधना के लिए आकर्षित करता है. सरकार इस महापर्व को एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

यह भी पढ़िए: योगी सरकार 4000 से अधिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कराएगी योगाभ्यास कार्यक्रम

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

4 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

30 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

36 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

37 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

42 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

42 minutes ago