आस्था

Paush Putrada Ekadashi 2023: आज पौष पुत्रदा एकादशी के दिन बन रहे हैं 3 शुभ योग, मिलेंगे संतान संबंधी सुख

Paush Putrada Ekadashi 2023: हिंदू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. एक महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. ऐसे में अगली पड़ने वाली एकादशी बेहद ही खास है. 2023 में आज 2 जनवरी को मनाई जाने वाली पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi)  के दिन मनोकामना पूर्ति हेतु व्रत रखा जाता है.

यह दिन भी भगवान विष्णु को समर्पित है. पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से संतान की रक्षा होती है. मान्यता है कि संतान की कामना के लिए इस दिन व्रत रखना चाहिए. इस दिन व्रत रखते से संतान की प्राप्ति होती है. आज 2 जनवरी 2023 को बेहद ही शुभ योग भी बन रहे हैं. अगर देखा जाए तो आज 3 शुभ योग भी बन रहे हैं. इसलिए आज के दिन का महत्व काफी बढ़ गया है. आइए देखते हैं इस दिन का शुभ समय.

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: किसी को मिल रहा है करियर में लाभ तो किसी के बन रहे हैं विवाह के योग, जानें कैसा रहेगा साल 2023

ये शुभ योग भी बन रहे हैं

वैदिक पंचांग के अनुसार आज ( Putrada Ekadashi) भरणी और कृत्तिका नक्षत्र होने से चर और सुस्थिर नाम के शुभ योग भी बन रहे हैं. इन दो योगों के अलावा आज साध्य नाम का एक तीसरा शुभ योग भी बन रहा है. माना जाता है कि इन योगों दौरान में पूजा-पाठ करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है.

एकादशी पर शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 1 जनवरी को शाम में 7 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगी. जोकि अगले दिन 2 जनवरी को शाम 8 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए पुत्रदा एकादशी 2 जनवरी को है. पुत्रदा एकादशी के व्रत का पारण 3 जनवरी की सुबह ही किया जाएगा.

इस दिन की पूजा विधि ( Putrada Ekadashi Puja Vidhi)

आज सुबह जल्दी उठते हुए स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें. अब धूप दीप जलाते हुए भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं. पीले फूल और भोग में पीली मिठाई अर्पित करें. शुद्ध जल से अभिषेक करने के बाद आरती करें और अपनी मनोकामना कहें.

Rohit Rai

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

1 minute ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

5 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago