आस्था

Today Horoscope, 24 December 2022: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन इस तरह की लापरवाही पड़ सकती है भारी, देखिए बाकी राशियों का हाल

Today Horoscope, 24 December 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के साथ सैर पर जा सकते हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष से उपहार मिल सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. दिन की शुरुआत में नए कामों की योजना बना सकते हैं. धन आगमन के एक से अधिक स्रोत बनेंगे.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. खर्चों में कटौती करें. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपके कुछ फैसले लापरवाही भरे हो सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में आर्थिक हानि हो सकती है. मन में किसी तरह का वहम ना पालें,

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

मित्रों के साथ सहजता से पेश आएं. विरोधी आपके कार्यों में अवरोध डाल सकते हैं. आत्मविश्वास बना रहेगा. सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें: Shadi Vivah Muhurt 2023: शादी के लिए नए साल में बन रहे हैं इतने शुभ मुहूर्त, जानें महीने के अनुसार तारीख

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

लंबे समय से अटके हुए कार्य बन सकते हैं. आज आपकी दिनचर्या में काफी बदलाव होने की उम्मीद है. इस वजह से थकान आप पर हावी हो सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कुछ कामों को करने से पहले उनके बारे में जान लें. कन्या राशि के किसी शख्स का सहयोग मिल सकता है. आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

किसी भी मामले में मौन रहना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. किसी दूर के मेहमान का आगमन हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

संतान से सुख की प्राप्ति होगी. आज आपको घर के बूढ़े बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना होगा. धन के मामले में दिन के दूसरे पहर में सुखद समाचार मिलेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपको खानपान में सावधानी बरतनी होगी. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर बेहतर माहौल मिल सकता है. व्यापार में लाभ होने की संभावना है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

बीते समय में किए गए निवेश का लाभ मिलने की उम्मीद है. सर्दी जुकाम जैसी सामान्य बीमारियां हो सकती है. परिवार में लोग आपकी बात मानेंगे.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है. नौकरी पेशा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदाई है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

21 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

34 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

56 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

1 hour ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

2 hours ago