राशिफल
Today Horoscope, 22 December 2022: मेष से लेकर मीन राशि वालों को आज बृहस्पतिवार के दिन अपने खानपान से लेकर विचारों में शुद्धता रखनी चाहिए.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अपने व्यवहार से दूसरों को दुखी कर सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीजों को सतर्क रहना होगा.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मानसिक तनाव बना रहे हैं. जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है. शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मनोरंजन के साधनों पर खर्च कर सकते हैं. खानपान में सावधानी बरतें. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. अटका धन मिलने की संभावना है.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
व्यापार के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. दिन के दूसरे पहर में धन लाभ हो सकता है. अपनी सेहत पर ध्यान दें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. मान सम्मान बना रहेगा. दिन के दूसरे पहर में अचानक से धन लाभ होने की संभावना है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है. किसी पुराने सहयोगी की मदद कर सकते हैं.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें. जीवन साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. सेहत ठीक रहेगी.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
मानसिक रूप से रोजगार को लेकर तनाव हो सकता है. विदेश से धन आगमन की संभावना है. व्यापार में कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Garuda Purana: गरुड़ पुराण में इन पांच आदतों को बताया गया है दरिद्रता का कारण
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन पूरे आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आने वाली अड़चनें दूर होंगी. संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर चिंता हो सकती है.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दूसरों को लेकर किसी तरह का संदेह करने से बचें. भावनात्मक रूप से परिवार का सहयोग मिलेगा. सैर सपाटे पर जा सकते हैं.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यापार में साझेदारी का लाभ मिलेगा. किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. आय के एक से अधिक साधन बनेंगे. रात में पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…