कपूर
Benefits Of Camphor Tree: सनातन धर्म में आमतोर पर होने वाली पूजा पाठ में कपूर का विशेश महत्व है. पूजा-पाठ के दौरान उपयोग में आने वाला कपूर ना सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि घर का वातावरण शुद्ध करने में भी सक्षम है. कपूर का पेड़ घर में लगाना बहुत फायदेमंद माना जाता है.
कपूर के पेड़ भारत उसके पड़ोसी देश श्रीलंका के अलावा ताइवान, मलेशिया, चीन, जापान, कोरिया और इन्डोनेशिया के अलावा कुछ अन्य देशों में पाए जाते हैं. कपूर के पेड़ काफी लंबे होते हैं. आमतौर पर इनकी लम्बाई करीब 50 से 100 फीट तक होती है. वहीं इसके पेड़ पर निकलने वाले फल, फूल और पत्तियां भी बेहद सुंदर होते हैं. इसके पेड़ की खूबसूरती देखकर लोग इसे अपने घरों में भी लगाते हैं. वास्तु के अनुसार जहां कपूर की सुगंध सभी तरह के नकारात्मक उर्जा को दूर करती है, वहीं इसका पौधा भी घर में लगाना उत्तम माना जाता है. आइए जानते हैं इसे घर में लगाने से क्या फायदे होते हैं.
दूर हो सकती है बीमारी
कपूर का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में होता है. वहीं वास्तु के अनुसार भी इसे शुभ माना जाता है. जिस घर में यह लगा होता है वहां के सदस्यों के बीमार होने की संभावना कम होती है. घर के सदस्यों की सेहत पर इसका कारात्मक असर देखने को मिलता है.
नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
कपूर का पौधा घर में व्याप्त नकारात्मक उर्जा को दूर करता है. बुरी शक्तियों के पड़ने वाले असर को भी यह कम करता है. वहीं इसकी सुगंध से आसपास का वातावरण खुशबूदार बना रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.
धन आगमन के बनते है मार्ग
वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि कपूर का पौधा जिस घर में होता है वहां धन की कभी कमी नहीं होती है. आमदनी का नया जरिया बनने से आर्थिक तंगी भी इसके प्रभाव से दूर होती है.
इसे भी पढ़ें: शिवलिंग की आधी परिक्रमा के पीछे का रहस्य जानते हैं आप ? अर्धचंद्राकार परिक्रमा का ही मिलता है फल
संबंध होते हैं बेहतर
घर में कपूर का पौधा जहां धन आगमन के नए मार्ग खोलता है वहीं यह पारिवारिक जीवन में भी मधुरता लाता है. जिस घर में यह लगा होता है वहां घर के सदस्यों के बीच प्रेम बाव बना रहता है.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…