मनोरंजन

“मैं उनसे प्यार करता हूं, भगवान करें झगड़ा खत्म हो जाये”, मामा गोविंदा को लेकर बोले Krishna Abhishek

Krishna Abhishek: कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच चल रहा विवाद इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपने सात साल लंबे पारिवारिक झगड़े के बीच पहली बार अपने मामा-एक्टर गोविंदा को टैग करते हुए यह स्वीकार किया है कि उनकी पोस्ट और उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करना उनके खराब रिश्ते को सुधारने का तरीका था. बता दें कि कृष्णा ने गोविंदा पर अस्पताल में अपने बच्चों से न मिलने का आरोप लगाया था जबकि गोविंदा ने अपने भतीजे को झूठा करार दिया था. ये सभी सार्वजनिक विवादों ने लंबे समय से मीडिया में हलचल मचा रखी है. अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो भी शेयर किया था. जिसमें उनका कहना है कि डांस वीडियो ने उनकी भावनाओं को जगा दिया है. उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे अपने मामा से बहुत कुछ सीखा है.

कृष्णा और गोविंदा के बीच हुइ लड़ाई खत्म होने का नहीं ले रही है नाम

बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच हुइ लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दोनों के बीच अबतक पैचअप नहीं हो पाया है. दोनों एक-दूसरे को पब्लिक में भी काफी अवॉइड करते नजर आते हैं. अक्सर ही गोविंदा और कृष्णा दोनों को एक-दूसरे के लिए बातें कहते सुना गया है. कृष्णा एक ओर मामा गोविंदा से सुलह करना चाहते हैं तो दूसरी ओर गोविंदा अपना पक्ष रखते हुए चीजें कुछ अलग ही बताते दिखते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आजकल कृष्णा रियलटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान संग मस्ती करते दिखते हैं. कॉमेडी से शो में तड़का लगाते नजर आते हैं. इसके अलावा कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफएयर हो चुका है. कुछ एपिसोड्स के बाद यह टेलीकास्ट होना बंद हो जाएगा. कपिल अपनी टीम के साथ यूएस टूर पर गए हैं, पर इस टूर का हिस्सा कृष्णा नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:मीना कुमारी की बायोपिक के साथ डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे मनीष मल्होत्रा! बतौर लीड एक्ट्रेस कृति सेनन को किया साइन

मामा गोविंदा के साथ झगड़ा खत्म करना चाहते हैं कृष्णा

कृष्णा कहते हैं, ‘भले ही वो रिस्पॉन्स दे या ना दें, मैं उन्हें टैग करना चाहता था. भगवान करे झगड़ा खत्म हो जाए. समय बीतता जा रहा है, मैं चाहता हूं कि अब ये सब सुलझ जाए. मैं उनसे प्यार करता हूं. मेरे जितना परिवार में उनकी कोई इज्जत नहीं करता होगा.’उन्होंने आगे कहा, ‘जहां पर प्यार होता है, वहीं पर झगड़ा होता है. बहुत हो गया, ये अब खत्म होना चाहिए. मैं अपनी मामी से भी प्यार करता हूं. उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है. वह मेरे लिए मां की तरह हैं. मां को जब बच्चे की कोई बात बुरी लगती है तो वो इतना गुस्सा हो जाती है कि फिर इंसान सोचता है कि मैं उससे मिलना ही नहीं चाहता. तो, मुझे लगता है वैसा ही कारण होगा गुस्से का.’

कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा से आखिरी मुलाकात को किया याद

कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा से अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि करीब 5 साल पहले दोनों की मुलाकात दुबई के एक मॉल में हुई थी. इसे पूरी तरह से फिल्मी मोमेंट में बताते हुए कृष्णा ने याद किया कि कैसे उन्होंने पूरे मॉल में गोविंदा को बुलाने के लिए उनका नाम चिल्लाया था और उन्होंने तुरंत उनकी आवाज पहचान ली थी और उनके बीच एक इमोशनल मुलाकात हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago