लाइफस्टाइल

कहीं आपको भी तो नहीं होती बार-बार दाद, खाज और खुजली, जानें ठीक होने के बाद भी क्यों लौट आती है ये बीमारी

Fungal Infection: बारिश के मौसम में अधिकांश लोग किसी न किसी तरह से खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं. सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब लोग खुजली का इलाज तो करा लेते हैं, उससे ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद यही खुजली फिर से उभर आती है. एक तरह से एक-दो महीने पर हमेशा खुजली शरीर के किसी हिस्से में रहती ही है. माना जाता है कि भारत में फंगल इंफेक्शन बहुत बड़ी समस्या है. यहां अधिकतर लोग किसी न किसी कारण से फंगल इंफेक्शन के शिकार होते हैं. लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? जिसके के कारण दाद, खाज, खुजली को ठीक करना मुश्किल हो रहा है. तो चलिए जानते है कि आखिर क्या है फंगल इंफेक्शव के इलाज का तरीका.

क्या है फंगल इंफेक्शन से बचने के तरीके?

अगर आपके शरीर में दाद या खुजली हो या फिर स्किन पर पपड़ी की तरह छाले निकल जाएं, लाल चकत्ते दिखें तो सिर्फ इसके घरेलू इलाज पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. यदि आपने समय रहते इसका इलाज नहीं करवाया तो यह इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलने लगता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है. अगर आप फंगल इंफेक्शन से बचना चाहते है तो सबसे पहले साफ-सफाई का ध्यान रखें. दूसरे के तौलिये, कंघी या ब्रश का इस्तेमाल न करें. हाइजीन का ध्यान रखते हुए भीड़-भाड़ इलाके में दूसरे की स्किन से संपर्क न हो, इसका ध्यान रखें. इसके बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर जितने दिनों तक दवा दें, उतने दिनों तक खाएं. बीच में अगर ठीक भी हो जाए तो इसे छोड़ें नहीं. अमूमन लोग राहत मिलने पर दवा या क्रीम लगाना छोड़ देते हैं जिसके कारण खुजली दोबारा उभर आती है.

ये भी पढ़ें:‘लापतागंज’ के ‘चौरसिया’ का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पैसे की तंगी से थे तनावग्रस्त

फंगल इंफेक्शन के पीछे का कारण

कई लोगों को लगता है कि कोई क्रीम लगा लेने से या फिर घरेलू उपचार करने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं. इसका सही इलाज कराने के लिए सबसे पहले हमें यह जानना जरूरी है कि दाद, खाज, खुजली किस तरह के फंगस से होता है. बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के फंगस होते है क्योंकि देश में हर तरह की जलवायु है. फंगस की टी. मेटाग्रोफाइट्स, जो टीनिया या रिंगवर्स प्रजाति अक्सर मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों की नमी वाले वातावरण में पाई जाती हैं. ये अक्सर सामान्य रूप से दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद जैसे शहरों में पाए जाते हैं. इनके लिए अलग-अलग इलाज है जिसे कई दिनों तक कराना पड़ता है, लेकिन ज्यादातर खुजला से परेशान लोग कुछ दिनों तक क्रीम लगाते हैं और जैसे ही कुछ राहत मिलती है कि उसे लगाना छोड़ देते है. जिसकी वजह से खुजली दोबारा उभर आती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

23 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

29 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

37 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago