आस्था

2025 में राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत

Rahu Ketu Gochar 2025: लगभग दो महीने बाद नए साल का आगाज होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से नया साल यानी 2025 बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नए साल में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, नए साल में राहु-केतु भी अपनी चाल में बदलाव लाएंगे. राहु-केतु प्रत्येक 18 महीने पर अपनी चाल बदलते हैं. साल 2025 में राहु मीन से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जबकि केतु कन्या से सिंह राशि में गोचर करेगा. राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. वहीं, केतु भी इसी तारीख को सिंह राशि में गोचर करेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं नए साल में राहु-केतु की चाल से किन राशियों की किस्मत पलटेगी.

मिथुन राशि

साल 2025 में राहु-केतु का गोचर मिथुन राशि के लिए शुभ रहेगा. राहु-केतु के गोचर से इस राशि से संबंध रखने वाले जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होगा. छाया ग्रह राहु-केतु के गोचर की अवधि में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. नए साल में वे सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे, जो लंबे समय से अटके पड़े थे. नौकरी और व्यापार में तरक्की के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए नया साल अनुकूल रहने वाला है. सरकारी नौकरी करने वालों को नए साल में प्रमोशन का लाभ मिलेगा.

धनु राशि

साल 2025 में होने वाला राहु-केतु का गोचर धनु राशि के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. नए साल में कारोबार में खूब उन्नति होगी. राहु-केतु के गोचर की अवधि में आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा. कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. बेलगाम खर्च पर नियंत्रण रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा. नौकरी में पदोन्नति का रास्ता साफ होगा. वेतन में वृद्धि होगी. व्यापार में आर्थिक विस्तार होगा.

मकर राशि

नए साल में राहु-केतु का गोचर मकर राशि के लिए लाभकारी साबित होगा. गोचर की अवधि में आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा. घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगा. गोचर के दौरान स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है. जॉब में प्रमोशन और आमदनी में बढ़ोतरी का योग बनेगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago