आस्था

शनि के नक्षत्र में ग्रह राहु का प्रवेश, 106 दिन इन 3 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख!

Rahu Nakshatra Parivartan 2024 Positive Effect: ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह कहा गया है. प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में राहु मौजूद होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी है तो संबंधित व्यक्ति को राजा जैसा सुख और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. वहीं, जब कुंडली का राहु अशुभ स्थिति में हो तो इंसान का जीवन नर्क के समान हो जाता है. राहु ग्रह के दुष्प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कदम-कदम पर परेशानियां नजर आने लगती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु इस वक्त शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में मौजूद है. शनि के नक्षत्र में राहु की मौजूदगी तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी है. आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र में राहु की मौजूदगी से किन तीन राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

मिथुन राशि

शनि के नक्षत्र में राहु के प्रवेश से मिथुन राशि से जुड़े लोगों के जीवन में अच्छे दिन आएंगे. जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है. घरेलू विवादों से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा इस दौरान लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा. बिजनेस में विस्तार होगा. व्यापार के काम से विदेश यात्रा का योग बनेगा. आमदनी के कई नए स्रोत विकसित होंगे.

सिंह राशि

राहु का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. राहु के शुभ प्रभाव से हर कार्य में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही इस दौरान किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस में विस्तार होगा. आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. नौकरी का अच्छा ऑफर मिलेगा. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा.

तुला राशि

शनि के नक्षत्र में राहु का प्रवेश करना तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभकारी है. राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से जीवन में जमकर आर्थिक लाभ होगा. साथ ही इस दौरान आमदनी में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. करियर में तरक्की का दौर शुरू होगा. व्यापार करने वालों को जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. छात्रों को अच्छी खुशखबरी मिलेगी. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. समाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे यश मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

राहु मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद में है मौजूद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 8 जुलाई को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था और 16 अगस्त को इसी नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे. राहु की यह स्थिति 2 दिसंबर 2024 तक रहने वाली है. राहु 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में मौजूद है जो 18 मई 2025 तक इस राशि में विराजमान रहेगा. उत्तरा भाद्रपद शनि का नक्षत्र माना गया है.

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों के जीवन पर डाल सकता है खतरनाक असर! रहें बेहद सतर्क

यह भी पढ़ें: बनने जा रहा है सूर्य के साथ शनि-राहु का खतरनाक योग, मेष समेत ये 4 राशि वाले रहें सावधान!

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago