मेडल के साथ मनु भाकर (फोटो- IANS)
Paris Olympics 2024: 22 साल की शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत की सबसे मजबूत दावेदार बनी हुई है. प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में निशाना साधकर तीसरे मेडल के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. मनु के पास न सिर्फ हैट्रिक लगाने का मौका है, बल्कि 3 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनने का भी अवसर है.
शुक्रवार को मनु और ईशा सिंह 12:30 बजे से महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफाइंग के प्रिसिजन राउंड में हिस्सा लेंगी. इसके बाद शाम 4:30 बजे, वे दोनों रैपिड सेक्शन में भाग लेने के लिए शूटिंग रेंज में वापस आएंगे, जिससे उन्हें दो दिवसीय इवेंट में आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद है.
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने अभी तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. अब वो क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शाम 6.30 बजे से ताइवान के शटलर चाउ टिएन चेन से भिड़ेंगे और उन्हें हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. एशियाई खेलों के पदक विजेता अनंतजीत सिंह नरूका 1 बजे शुरू होने वाली पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
धीरज बूमादेवरा और अंकिता भकत तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. बता दें कि ये राउंड ऑफ 16 का मुकाबला है और दोपहर 1.19 बजे से शुरू होगा. दोनों भारतीय तीरंदाज व्यक्तिगत प्रतियोगिता से बाहर हैं और अपने निराशाजनक प्रदर्शन की भरपाई करने की उम्मीद करेंगे. भारत की राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जूडो खिलाड़ी तूलिका मान 1:30 बजे से महिलाओं के +78 किग्रा राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन राउंड में क्यूबा की एडलिस ऑर्टिज़ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.
महिला एथलेटिक्स के 5000 मीटर के पहले राउंड में पारुल चौधरी और अंकिता उतरने वाली हैं, जिसकी शुरुआत रात 9:40 बजे से होगी। भारत का आखिरी मुकाबला पुरुष एथलेटिक्स का है, जो रात 11.40 बजे से शुरू होगा। शॉट पुट के क्वालिफिकेशन राउंड में तजिंदरपाल सिंह भाग लेंगे. दोपहर में भारत की नेत्रा कुमानन 5:45 बजे नौकायन प्रतियोगिता की रेस 3 और 4 महिला डिंगी स्पर्धा में भाग लेंगी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पूल बी के आखिरी मुकाबले में शाम 4: 45 बजे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.
ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक मेडल टैली : टॉप-2 में चीन और जापान, 35वें स्थान पर भारत
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…