आस्था

राहु की चाल बदलने से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, जुलाई की इस तारीख से लौटेंगे अच्छे दिन

Rahu Nakshatra Transit Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह कहा गया है. राहु की चाल बदलती है तो उसका असर राशिचक्र की समस्त राशियों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 18 महीने के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इस वक्त राहु मीन राशि में संचरण कर रहा है. राहु अगले साल यानी 2025 में 18 मई को कुंभ राशि में गोचर करेगा. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, राहु 8 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करने वाला है. इस दिन राहु रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तर भाद्रपद के चौथे चरण में प्रवेश करेगा. राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभकारक माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने वाला है.

वृषभ राशि

राहु का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना वृषभ राशि के लिए मंगलकारी माना जा रहा है. राहु के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में रुके हुए कुछ काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. इस दौरान आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. करियर या रोजगार में बड़ी कामयाबी मिलेगी. मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा. बिजनेस करने वालों की दैनिक आय बढ़ेगी. इस अवधि में तनाव से मुक्ति मिलेगी. घर-परिवार में खुशी का माहौल नजर आएगा.

कन्या राशि

राहु की चाल में बदलाव होने से कन्या राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ होगा. इस दौरान पारिवारिक जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी. घर में चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी. आर्थिक स्थित मजबूत होगी. व्यपारियों को आय के नए साधन नजर आएंगे. करियर में नई उपलब्धि हालिस कर सकते हैं. सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

राहु का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि से संबंध रखने वालों के लिए खास है. धन की स्थिति में सुधार होने के साथ ही आमदनी में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा वालों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन होगा. सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी. आकस्मिक धन लाभ का भी योग बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों से रिश्ते मधुर होंगे.

यह भी पढ़ें: July Horoscope: इस महीने इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगी धन की देवी लक्ष्मी, होंगे ये बड़े फायदे

यह भी पढ़ें: सूर्य का गोचर इन 3 राशियों के लिए वरदान, 16 जुलाई से शुरू होंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago