Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सूर्य का गोचर इन 3 राशियों के लिए वरदान, 16 जुलाई से शुरू होंगे अच्छे दिन

Sun Transit July 2024: सूर्य का राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए खास माना जा रहा है. इस दौरान नौकरी-व्यापार में खास उन्नति देखने को मिलेगी.

astrology

सूर्य राशि परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर).

Sun Transit July 2024 Lucky Zodiac: ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव मंगलवार 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव इस गोचर के दौरान 30 दिनों तक चंद्रमा की राशि में संचरण करते रहेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को एक महीने तक खास लाभ प्राप्त हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लोगों को खास लाभ होने वाला है जानिए.

वृश्चिक राशि

इस राशि से संबंधित लोगों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई मायनों में लाभकारी है. सूर्य के इस गोचर से करियर में अपार सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा मिलेगी. नौकरी में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. प्रॉपर्टी में अच्छी डील फाइनल हो सकती है. इस दौरान छोटी-मोटी यात्रा से भी लाभ होगा. इस दौरान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है.

सिंह राशि

सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन सिंह राशि के लिए अत्यंत खास है. चूंकि, सूर्य देव स्वयं इस राशि के स्वामी हैं इसलिए गोचर की अवधि में खास लाभ होगा. बिजनेस करने वालों के लिए सूर्य गोचर की यह अवधि शुभ रहने वाली है. इस दौरान निवेश से जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा. सेहत अनुकूल रहेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा. पारिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे.

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास माना जा रहा है. सूर्य-गोचर की अवधि में बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. दोस्तों से खास आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके अलावा इस दौरान अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रहेगा. सूर्य गोचर की अवधि में भाग्योदय तक माना जा रहा है. धार्मिक कार्यों को करने से मानसिक तक पर प्रसन्न रहेंगे. समाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: 7 दिन बाद बदल जाएगी इन राशियों की जिंदगी! शुक्र के गोचर से होगा कमाल

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में शनि की उल्टी चाल शुरू, 15 नवंबर तक इन 5 राशियों को मिलेगी शनि महाराज की विशेष कृपा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital