Raksha Bandhan 2025: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. लेकिन मान्यता है कि इस दिन भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए. इसलिए हर साल राखी बांधने से पहले भद्रा काल की जानकारी जरूर ली जाती है. आइए जानते हैं इस बार रक्षाबंधन की तारीख, भद्रा का समय और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त.
इस साल रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. सावन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 4:12 बजे से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे पर होगा. उदया तिथि को देखते हुए राखी 9 अगस्त को बांधी जाएगी.
शुभ समय: सुबह 6:17 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक है. इस दौरान भाई को राखी बांधना बेहद शुभ माना जाएगा.
ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर बन रहा महज 7 मिनट का शुभ योग, नोट कर लें डेट और समय
इस बार राहत की बात ये है कि भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा. इसका मतलब है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा. भाई को बिना किसी चिंता के राखी बांधी जा सकती है.
रक्षाबंधन के दिन बहनें एक थाली सजाती हैं. इसमें रोली, चावल (अक्षत), राखी, दीपक, मिठाई और चंदन होता है. भाई की आरती उतारी जाती है, तिलक लगाया जाता है और फिर कलाई पर राखी बांधी जाती है. इसके बाद भाई को मिठाई खिलाई जाती है. भाई अपनी बहन को उपहार देकर आशीर्वाद लेता है.
ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।। इस मंत्र का जप करने से राखी का प्रभाव बढ़ता है और भाई की रक्षा होती है. इस साल रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का कोई असर नहीं रहेगा. ऐसे में पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ है. बहनें इस दिन पूरे उत्साह और प्रेम से अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: 5 नवंबर 2026 का दिन मीन राशि के जातकों के…
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…