सूर्य देव के उपाय
Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की अराधना के लिए समर्पित है. इस दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए जातक उनकी पूजा करते हैं, अर्घ्य देते हैं और व्रत का संकल्प भी करते हैं. सूर्यदेव पिता, आत्मा, यश, स्वास्थ्य और प्रसिद्धि के कारक हैं. ऐसे में अगर रविवार के दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करें तो जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है.
गुड़ का सेवन: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करें और इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े धारण करें. रविवार को गुड़ का सेवन करने से अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है. अगर मीठा न खा सकें तो नाम मात्र ही सेवन कर सकते हैं.
व्रत का संकल्प: रविवार का दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए अगर व्रत का संकल्प करें और फलाहार ही करें व सूर्य अस्त तक नमक का त्याग करें. इसके साथ ही विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दें तो इस उपाय के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सूर्यदेव की कृपा से जातक रोग दोष से मुक्त हो सकते हैं और कुंडली में सूर्य बलवान होगा.
ललाट पर लाल चंदन: रविवार के दिन पूजा के बाद अगर पूरा परिवार अपने ललाट पर लाल चंदन लगाएं तो इससे सूर्य देवता की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है. कोशिश करें कि इस दिन धन संबंधी लेनदेन न करें.
उत्तर-पूर्व दिशा: रविवार के दिन अगर उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में बैठकर कोई बुद्धि संबंधी काम करें तो इसके शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि इस दिशा के स्वामी सूर्यदेव हैं. इस दिशा में बुद्धि और विवेक का संचार अधिक होता है.
Disclaimer: रविवार के उपाय (Ravivar Ke Upay) को लेकर यहां दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई है. हम यहां किसी तरह से ज्योतिष ऐलान नहीं करते हैं और न ही इस तरह की कोई सलाह देते हैं. हमारा उद्देश्य विभिन्न स्रोतों से जानकारी लाकर आप तक पहुंचाना है. भारत एक्सप्रेस किसी भी तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. धर्म और आस्था से जुड़े अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…