देश

‘अपनी बात पर अड़ा रहूंगा’, नेहरू के हवाले क्या ये है शशि थरूर का कांग्रेस पर निशाना?

Congress MP Shashi Tharoor in Kochi: कांग्रेस के कद्दावर नेता और शशि थरूर के बयानों और उनकी दो टूक बातों के कारण उनसे हमेशा ही पार्टी के साथ वफादारी को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब से सरकार ने उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को भारत का पक्ष रखने के लिए दुनियाभर के दौरे पर भेजा तब से इन सवालों की बौछार आ गई है. अब थरूर ने ऐसे ही एक सवाल पर खुलकर खुले मंच से अपनी बात रखी है. उन्होंने भारत को प्रधान रखते हुए पंडित नेहरू की बातों को दोहराया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिष्ठा की गहराई और उसपर आ रही आंच को लेकर भी अपनी बात रखी है.

शशि थरूर कोच्चि में एक हाई स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. यहां उनसे एक छात्र ने सवाल किया था. इस पर उन्होंने जो जवाब दिया उसे खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ऐसी चर्चाओं को सार्वजनिक मंच पर लाने से मैं दूर रहता हूं पर बच्चे के सवालों का जवाब देना था.

थरूर की मुख्य बातें

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: भारत सर्वोपरि है और राजनीतिक पार्टियां राष्ट्र को बेहतर बनाने का माध्यम हैं.
  • पार्टी की आलोचना: अपनी आलोचना पर कहा कि वह अपनी बात पर अड़े हैं. क्योंकि यह भारत के लिए सही है.
  • संसद में एकता: राष्ट्रीय सुरक्षा, देश हित के मुद्दे पर सभी पार्टियों को मतभेद भुलाकर एक हो जाना चाहिए.
  • पीएम मोदी की तारीफ: उनकी ऊर्जा, गतिशीलता, वैश्विक स्तर पर इच्छाशक्ति ने उन्हें ‘प्राइमरी एसेट’ बनाया है.

खुलकर बोले शशि थरूर

थरूर ने X पर जो वीडियो पोस्ट (Shashi Tharoor X Post) किया है. उसमें वो कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘जब मेरे जैसे लोग अपने पार्टी के सम्मान की बात करते हैं तो हमारे कुछ कायदे और विश्वास होते हैं. यही हमें हमारी पार्टी से जोड़ते हैं. हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर हमें अन्य या सरकार के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता होती है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कई बार हमारे कुछ काम या बयान से पार्टी को लग सकता है कि हमारी वफादारी कम हो गई है. मेरा मानना है कि भारत सर्वोपरि है. सियासी दल राष्ट्र को ही बेहतर बनाने का माध्यम है. इसी कारण मेरे विचार में आप जिस भी पार्टी में हों उसका उद्देश्य एक बेहतर भारत का निर्माण करना होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: किडनी बेचकर iPhone खरीदना कितना संभव? जानिए दोनों की कीमत

जब उनके सामने कांग्रेस नेताओं के द्वारा उठाए जा रहे सवाल आए तो उन्होंने कहा (Shashi Tharoor To Congress Leaders) कि बहुत लोग मेरी आलोचना करते हैं. क्योंकि मैंने सशस्त्र बलों और सरकार का समर्थन किया है. इसके बाद भी मैं अपनी बात पर अड़ा हूं. क्योंकि भारत के लिए यही सही है. जब मैं भारत कहता हूं तो मेरा मतलब सभी भारतीय समुदाय से होता है. इसमें केवल मैं या मेरी पार्टी नहीं होती है.

नेहरू के हवाले कांग्रेस पर निशाना!

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी बात के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि नेहरू जी कहा करते थे ‘अगर भारत ही मर जाएगा, तो फिर कौन जिंदा बचेगा?’ उनके इस बात पर अब कहा जा रहा है कि वो चाचा नेहरू का जिक्र का कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं. क्योंकि वह लगातार पीएम मोदी, सरकार और सेना की सनर्थन करते रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

NHAI का नया अलर्ट! गाड़ी के इंश्योरेंस पर आ रहे SMS से न हों परेशान, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…

3 minutes ago

‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य…’ सीएम योगी ने पूरी की जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…

12 minutes ago

‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…

20 minutes ago

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

31 minutes ago

21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह, गन्ने के मंडप से सात फेरों तक निभाई जाती हैं ये 5 खास परंपराएं

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन…

38 minutes ago

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का लेटर हुआ वायरल, 3,212 पदों के दावे पर भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 3,212 पदों के अधियाचन से जुड़ा वायरल लेटर…

38 minutes ago